
एबीवीपी ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
जैसलमेर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं की ओर से एसबीके महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. केआर गर्ग को ज्ञापन दिया गया। एबीवीपी के जिला संयोजक शंभुसिह सोढ़ा ने बताया कि महाविद्यालय में स्थानीय स्तर की ऐसी कई प्रमुख समस्याएं है, जिनका निस्तारण कॉलेज प्रशासन कर सकता है । वर्तमान समय मे छात्रसंघ चुनाव के माहौल के चलते महाविद्यालय मे बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि छात्रसंघ चुनाव तक महाविद्यालय मे पुलिस की व्यवस्था की जाए तथा कॉलेज मे आईडी कार्ड देखकर ही महाविद्यालय मे आने की अनुमति प्रदान की जाए। छात्र नेता महेन्द्रसिह करड़ा ने बताया की महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो रहा है, जिससे छात्र महाविद्यालय में व्या याताओं के पीछे चक्कर लगाते रहते हंै। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मण्डल में रघुवीरसिह दवाड़ा, श्रीकांत व्यास, हरिसिंह दव, छात्र नेता दशरथसिंह, नेपालसिंह दवाड़ा, भैराराम, शिवराजसिंह, थानेश मेघवाल, गोपालसिंह, तरुण सुथार, खीमचंद, चुतरसिंह, गगन आर्य, जगमालसिंह, गोपाराम, जोगराजसिंह, मोहनराम, मनोज, दिनाराम, शकुर खान, तुषार आदि कई छात्र उपस्थित रहे।
मांगों पर पुन: विचार नहीं किया तो होगी हड़ताल
जैसलमेर. पीए एवं आरपी संघर्ष समिति ने मांगों पर पुन: विचार करने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया है। समिति के सदस्य जगमालसिंह भाटी ने बताया कि वर्तमान में राज्य स्तर पर स्कूल षिक्षा परिषद की ओर से रमसा एवं एसएसए को एकीकृत कर जिला ब्लॉक एवं संभाग स्तर पर प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के नाम से पुर्नगठन किया गया है। एकीकरण में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक को यथावत रखा गया है। जबकि परियोजना के प्रारंभ से ही उपरोक्त पदों पर द्वितीय श्रेणी के कार्मिक कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में नवगठित एकीकरण ढांच में द्वितीय श्रेेणी के पद (पीए व आरपी) समाप्त किए गए है, जो िक परियोजना के हित में नही है। ऐसे में वरिष्ठ षिक्षको में रोष है। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष जगमाल सिंह भाटी ने बताया कि सरकार द्वारा मंत्रालय कर्मचारियों के मुद्दे पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि समग्र शिक्षा अभियान में पद सर्जित कर यथावत रखे जाए। वर्तमान में राज्य के 301 ब्लॉक में लगभग 2 हजार 700 वरिष्ठ अध्यापक कार्यरत है। कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री भंवरलाल गर्ग ने बताया कि सरकार अगर पुनर्विचार नही करती है तो 6 सित बर को जयपुर में महारैली में इन समस्त कार्मिकों की ओर से महासंघ के बैनर तले हड़ताल की जाएगी।
Published on:
30 Aug 2018 01:22 pm
