
राजस्थान में गाइडेड बम और एंटी टैंक मिसाइल का सफल परीक्षण हुआ। हेलिना का सफल परीक्षण पोखरण में हुआ। हेलिना एंटी टैंक मिसाइल है। डीआरडीओ ने इसे विकसित किया है। इस मिसाइल ने सटीकता के साथ अपने लक्ष्य पर निशाना साधा। गाइडेड बम और एंटी टैंक मिसाइल को सेना के लिए तैयार किया गया है। रक्षा मंत्री ने इस कामयाबी के लिए डीआरडीओ को बधाई दी है।