5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओवरलोड वाहनों से हादसे की आशंका

चांधन क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों मोहनगढ़, लाखा से खनिज पदार्थों से भरे ओवरलोडिंग वाहनों से हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

ओवरलोड वाहनों से हादसे की आशंका

चांधन. क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों मोहनगढ़, लाखा से खनिज पदार्थों से भरे ओवरलोडिंग वाहनों से हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि क्षेत्र से जिप्सम का खनन करके ट्रको में क्षमता से अधिक भरकर दिन रात हाईवे पर दौड़ रहें वाहन चालकों को कोई भी रोकने टोकने वाला नहीं है। ट्रक वाया हमीरा, रिदवा, चांधन होकर कई पुलिस थाना के आगे से गुजरते रहते हैं। लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। ओवरलोडिंग के कारण कई बार हाईवे पर दुर्घटना भी घटित हो चुकी है।

विद्यार्थियों ने किया श्रमदान
जैसलमेर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूलाना में चल रहे समाजोपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। इस दौरान गांव के आईनाथ प्राचीन देवल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर को स्वच्छ कर उसका सौन्दर्यीकरण किया। चार दलों में विभक्त छात्र-छात्राओं ने अपने दल प्रभारियों के निर्देशन व प्रभारी शिक्षकों के सानिध्य में विभिन्न पशुखेलियों की भी सफाई की। शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ आरम्भ हुए इस शिविर के प्रभारी व शारीरिक शिक्षक पूनमसिंह भाटी ने बताया कि शिविर में चार दल प्रभारी शिवजी दल के रतनसिंह, प्रताप दल के मुरारदान, आजाद दल के गिरधर राम व दुर्गादास दल के देवीलाल को नियुक्त किया गया है। शिविर में 184 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। सह प्रभारी लीलाराम व मदनसिंह उच्च प्राथमिक स्तर का दायित्व संभाल रहे है। शिविर का समापन मंगलवार को होगा।

आयकर आयुक्त का किया स्वागत
पोकरण. आयकर विभाग के आयुक्त दिनेशकुमार जांगिड़ ने शनिवार को पोकरण पहुंचकर सेलवी स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन किए। आयकर आयुक्त जांगिड़ ने शनिवार को सेलवी स्थित सिद्धपीठ कदली वन हनुमान मंदिर में दर्शन किए और संत ओम महाराज व संत वेदप्रकाश से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर अर्जुनदास डोयल, पप्सा माली, मोतीलाल शर्मा, बाबूभाई, मदनगोपाल सुथार ने उनका स्वागत किया। इसी प्रकार आयुक्त जांगिड़ ने क्षेत्र के रामदेवरा गांव में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। रामदेवरा पहुंचने पर विश्वकर्मा धर्मशाला में समाज के अध्यक्ष अमराराम कुलरिया, अर्जुनदास डोयल, जोगाराम, मगाराम, जेठाराम, दुर्जनराम, बगताराम ने उनका स्वागत किया।