5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फलसूण्ड पुलिस ने मारपीट करने, शराब के लिए रुपए मांगने, गले से रुपए निकालने व बस कंडक्टर के साथ मारपीट की अलग-अलग वारदात करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर/पोकरण. फलसूण्ड पुलिस ने मारपीट करने, शराब के लिए रुपए मांगने, गले से रुपए निकालने व बस कंडक्टर के साथ मारपीट की अलग-अलग वारदात करने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि गत 9 मार्च को नेतासर निवासी मनोहरसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि फलसूण्ड में शिव रोड पर स्थित उसकी होटल में रात्रि में खुहड़ी थानांतर्गत आला निवासी जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतू पुत्र किशनसिंह एक बिना नंबरी सफेद स्विफ्ट कार लेकर आया। उसने होटल में घुसकर शराब के लिए रुपए मांगे। होटल पर कार्य कर रहे सूजाराम ने विरोध किया, तो उसने मारपीट कर गले में दिनभर की बिक्री के रुपए निकालकर ले गया। इसी प्रकार सिवाणा थानांतर्गत कुण्डल निवासी विक्रमसिंह पुत्र लालसिंह ने रिपोर्ट पेश की कि जोधपुर से गिराब तक चलने वाली बस में वह कंडक्टर है। गत ९ मार्च को रात्रि में वह बस के साथ जोधपुर से गिराब जा रहे थे। मदुरासर गांव के पास एक बिना नंबरी स्विफ्ट कार को बस के आगे खड़ी कर बस को रुकवाया। कार में से भुर्जगढ़ निवासी जसवंतसिंह पुत्र जुगतसिंह व भीमसिंह पुत्र भंवरसिंह तथा आला निवासी जितेन्द्रसिंह उतरे। तीनों युवकों ने बस में चढक़र उसके साथ मारपीट की व उसकी जेब में से यात्रियों के भाड़े के रुपए लूटकर ले गए। पुलिस ने दोनोंं मामले अलग-अलग दर्ज कर जांच शुरू की। थानाधिकारी वगतसिंह के नेतृत्व में भोपालसिंह, इन्द्राराम, बाबूलाल, मूलदान की टीम गठित कर लूट व मारपीट की दोनों वारदातों के आरोपियों की तलाश शुरू की गई। टीम ने जिला साइबर टीम के सहयोग से मोबाइल टॉवरों की कॉल डिटेल के आधार पर करीब डेढ़ माह बाद वारदातों के एक आरोपी जितेन्द्रसिंह उर्फ जीतू को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वारदातों में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।