
patrika news
नगरपरिषद क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर की जा रही लूट, सैलानियों से कई बार हो जाती हाथपाई
- सेवा नियमों की नहीं कर रहे पालना
जैसलमेर . जैसलमेर शहर क्षेत्र में नगरपरिषद की ओर से आबंटित वाहन पार्किंग ठेके में जमकर अनियमितताएं की जा रही हैं। इसका शिकार सीधे तौर पर जैसलमेर घूमने आने वाले सैलानी ही बन रहे हैं। नगरपरिषद से पार्किंग ठेका लेते समय जिन शर्तों की पालना के लिए करार किया, उनकी जमकर अवहेलना की जा रही है। कोई बाहरी वाहन चालक इसके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत जुटाता है तो ठेकेदार के आदमी उसके साथ दुव्र्यवहार करने से भी बाज नहीं आते। स्थानीय लोगों को भी कई बार ठेकेदार के कार्मिकों से अनुचित व्यवहार का शिकार होना पड़ा है।
Published on:
23 Nov 2017, 10:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.