6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: यहाँ बीएसएफ ने निकाली जागरूकता रैली,दिया यह सन्देश

-विश्व नशा मुक्ति दिवस
2 min read
Google source verification
Awareness rally organized by BSF on World Deaddiction Day

Awareness rally organized by BSF on World Deaddiction Day

जैसलमेर. रामगढ़ कस्बे में स्थित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में 161वीं वाहिनीं सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिमन्यु शर्मा की ओर से छात्रों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर समादेष्टा सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़े वाहनों के साथ मोटर साइकिल व साइकिल भी शामिल थी । मादक पदार्थ निषेध एवं अवैध व्यापार दिवस पर आयोजित वाहन रैली के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरुक किया गया। रैली में शामिल सभी वाहनों पर नशे से होने वाले दुष्परिणामों बारे में संदेश लिखे हुए थे। सीसुब की 161वीं वाहिनीं परिसर से रवाना होकर यह जागरुकता वाहन रैली कस्बे में पहुंची, जहां युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया । कस्बे के बस स्टेण्ड, मुख्य बाजार व अन्य मुख्य मार्गों से होती हुई यह जागरुकता रैली पुन: वाहिनीं पहुंची मादक पदार्थ निषेध एवं अवैध व्यापार दिवस पर जागरूकता का संदेश लिए आयोजित की गई वाहन रैली में समादेष्टा सुरेन्द्र कुमार के अलावा द्वितीय कमान अधिकारी विनोदसिंह, द्वितीय कमान अधिकारी शैलेष राणा, उप समादेष्टा उमेश कुमार, उप समादेष्टा आरके मीणा, उप समादेष्टा बीएस चौहान, सहायक समादेष्टा विष्वजीत, निरिक्षक गिरवरसिंह राठौड़ तथा अन्य अधीनस्थ अधिकारी व जवान शामिल हुए।

भाजपा की बैठक कल
जैसलमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 7 जुलाई की जयपुर प्रस्तावित यात्रा की तैयारियो के लिए मंगलवार को जयपुर मे मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में जिलाध्यक्ष ऐडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने भाग लिया । जिलाध्यक्ष व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा मे जैसलमेर की भागीदारी के लिए 28 जून को सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर कार्यालय में बैठक रखी गई है । बैठक में प्रभारी के रूप में राजसीको के अध्यक्ष मेघराज लोहिया व जोधपुर यूआईटी अध्यक्ष महेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित रहेंगे ।