27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer watch- इस सरकारी योजना से जैसलमेर के 35 हजार लोगों को 1.11 करोड का लाभ पहुंचाने का दावा, क्या सही है

दो साल में भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना से 3.5 हजार हुए लाभान्वित

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

लाभार्थियों के उपचार पर 1 करोड़ 11 लाख 02 हजार 600 रुपए व्यय
जैसलमेर . भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत गत दो वर्षों में जिले के कुल पात्र 3 हजार 534 मरीजों को लाभान्वित किया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी.गर्ग ने बताया कि इलाज से वंचित लोगों के लिए योजना फायदेमंद साबित हो रही है। जिले में पात्र लाभार्थियों के उपचार पर कुल 1 करोड़ 11 लाख 02 हजार 600 रुपए व्यय किए गए है।
योजना के अंतर्गत जिले के जवाहिर चिकित्सालय, जैसलमेर में 1 हजार 905, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोकरण में 1 हजार 57, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाचना में 322, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोहनगढ़ में 141 तथा निजी चिकित्सालय न्यू राजस्थान हॉस्पीटल एवं रिसर्च सेन्टर जैसलमेर में 109 पात्र मरीजों को लाभान्वित किया गया। इनमें से हर्निया, सर्पदंश, हृदय रोग आदि से पीडि़त मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई है। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत रोगी के इलाज की राशि का पुनर्भरण बीमा कंपनी की ओर से संबंधित अस्पताल को किया जाता है। योजना में लाभार्थी प्रत्येक परिवार में सामान्य बीमारी में 30 हजार और गंभीर बीमारी में 3 लाख रुपए तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है।
अनुबंध 2 वर्ष के लिए बढ़ा
राज्य स्तर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा एश्योरेन्स कम्पनी के बीच आगामी दो वर्षों के लिए अनुबंध किया गया है। इसके साथ योजना में 311 नए हैल्थ पैकेज भी शामिल किए गए हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

प्रशिक्षणार्थियों को बैंकिंग योजनाओं की दी जानकारी
जैसलमेर . भारतीय स्टेट बैंक की ओर से प्रायोजित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी) जैसलमेर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, नगर परिषद जैसलमेर की ओर से चलाए जा रहे 30 दिवसीय कम्प्यूटर टैली प्रशिक्षण के दौरान ए.यू. कॉमर्शियल बैंक जैसलमेर के पदाधिकारियों ने बैंकिंग व्यवसाय की जानकारी दी। शाखा प्रबंधक पुष्पेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में बैंकिंग प्रणाली रोटी, कपड़ा और मकान के बाद जीवन की चौथी महत्ती आवश्यकता है। उपशाखा प्रबंधक कपिल बंसल ने बैंकिंग व्यवसाय से जुडऩे के तरीके बताए। विक्रय प्रबंधक नरेन्द्रसिंह एवं मनोज दैया ने बैंक की योजनाओं से अवगत कराया। संस्था निदेशक जगदीश नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।