27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदल जा रही युवती को बाइक ने कुचला हुई मौत

बाइक की टक्कर से पदयात्री युवती की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
accedent.jpg

accedent.jpg

पोकरण. रामदेवरा मार्ग पर शुक्रवार की रात्रि में एक मोटरसाइकिल की चपेट में आ जाने से एक पदयात्री युवती की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जोधपुर रैफर किया गया। पुलिस उपनिरीक्षक देवाराम ने बताया कि जोधपुर सूरसागर निवासी कमल राव अपनी पत्नी, पुत्री व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शुक्रवार की रात्रि में पोकरण से रामदेवरा की तरफ पैदल जा रहा था। इसी दौरान गोमट गांव के पास पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल जिस पर दो युवक सवार थे, ने पैदल चल रही उसकी पुत्री पूजा (21) को चपेट में ले लिया।जिससे पूजा व मोटरसाइकिल चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें 108 ए बुलेंस से पोकरण राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया। जोधपुर में उपचार के दौरान शनिवार को सुबह पूजा ने दम तोड़ दिया।पुलिस ने मौके पर मोटरसाइकिल जब्त की। शनिवार की शाम तक भी इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।