18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

jaisalmer: सभापति चुनाव दो दिन दूर…भाजपा ने निर्वाचित पार्षदों की करवाई ‘मुंह दिखाई’

जैसलमेर नगरपरिषद सभापति चुनाव से पहले भाजपा ने अपने पार्षदों की एकजुटता सार्वजनिक की है। 25 सीटों के बहुमत के बावजूद भाजपा ने पार्षदों की बाड़ेबंदी बरकरार रखी है। शुक्रवार को विधायक और पार्टी प्रभारी के साथ पार्षदों के फोटो-वीडियो सामने आए।
2 min read
Google source verification
jaisalmer bjp

भाजपा नेताओं ने अज्ञात स्थल से नवनिर्वाचित पार्षदों का यह फोटो जारी किया।

जैसलमेर. जैसलमेर नगरपरिषद के सभापति का चुनाव आगामी 21 सितम्बर को होने वाला है। 45 सदस्यों वाले बोर्ड में 25 सीटें जीत कर भाजपा स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर चुकी है। भाजपा के पास बहुमत होने के बावूजद 16 सीटें जीतने वाली कांग्रेस उलटफेर करने के दावे कर रही है। भाजपा के विजय डांगरा के सामने कांग्रेस ने पार्षद चुनाव में पराजित प्रत्याशी निर्मल पुरोहित सभापति चुनाव में खम ठोंक रहे हैं। इस बीच शुक्रवार को भाजपा ने अज्ञात स्थान पर बाड़ेबंदी कर रखे गए अपने लगभग सभी पार्षदों का पार्टी नेताओं के साथ फोटो और वीडियो प्रसारित कर एकता का संदेश देने का प्रयास किया। भाजपा के प्रभारी भोपालसिंह और जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी भी इन पार्षदों के साथ उपस्थित नजर आ रहे हैं। इन दोनों नेताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से ये फोटो व वीडियो जारी किए हैं। शहर के बाशिंदों ने चुनाव के बाद पहली बार अपने निर्वाचित पार्षदों का दीदार किया है। गौरतलब है कि गत 9 सितम्बर को मतदान सम्पन्न होने के बाद से भाजपा ने अपने सभी उम्मीदवारों को अज्ञातवास में शिफ्ट कर दिया था। 14 तारीख को आए परिणाम में जो पराजित हुए, उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया और विजयी पार्षद अब भी अज्ञातवास में ही रह रहे हैं।

रिसोर्ट में आए नजर

भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद एक रिसोर्ट में पार्टी नेताओं के साथ विजयी मुद्रा बनाते हुए दिखाई दिए हैं। कुछ महिला पार्षदों के साथ उनके पति, मां, बच्चे आदि रिश्तेदार भी दिखे हैं। भाजपा ने सभापति पद के उम्मीदवार विजय डांगरा का समर्थन करते हुए अन्य पार्षदों को दर्शाया है। एक अन्य वीडियो में वे सभी शाम के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दीपक जलाते हुए भी नजर आए हैं। भाजपा ने एक अन्य वीडियो जारी किया, जिसमें सभापति पद की टिकट के दावेदार रहे पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण पुरोहित ने डांगरा को पुरजोर समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह अरुण पुरोहित के नामांकन के समय प्रस्तावक रहे पार्षद मुकेश नागौरी नगरपरिषद कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष पहुंचे और पुरोहित का नामांकन वापस लेने की औपचारिकता पूरी की।

कांग्रेस के पार्षद भी अज्ञातवास में

अल्पमत में होने के बावजूद हाइब्रिड प्रत्याशी निर्मल पुरोहित को सभापति पद का चुनाव लड़वा रही कांग्रेस के ज्यादातर पार्षद भी मतदान दिवस के बाद से लगातार अज्ञातवास में हैं। बताया जाता है कि कांग्रेस के पक्ष में एक निर्दलीय का समर्थन है। पूर्व सभापति और निर्वाचित पार्षद अशोक तंवर ने निर्मल पुरोहित के पक्ष में एक वीडियो जारी किया है। कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि चुनाव में बड़ा उलटफेर होगा और चौंकाने वाले नतीजे सामने आएंगे।