5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड कलाकार खान पहुंचे पोकरण,चाय पीकर हुए रवाना

खान पहुंचे पोकरण, चाय पीकर हुए रवाना
2 min read
Google source verification
jaisalmer

बॉलीवुड कलाकार खान पहुंचे पोकरण,चाय पीकर हुए रवाना

जैसलमेर/पोकरण. सन् 1993 में हम है राही प्यार के फिल्म से सुर्खियों में आए कॉमेडी एक्टर मुश्ताक खान गुरुवार को सुबह पोकरण पहुंचे तथा एक निजी होटल में चाय पीने के बाद जैसलमेर के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि बॉलीवुड फिल्मों तथा टीवी के मंझे हुए कलाकार व कॉमेडी के लिए मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान वेलकम, वेलकम बैक, राउडी राठौड़, रास्कल्स, जोड़ी नंबर 1, क्रांतिवीर, सडक़, साथी जैसी फिल्मों तथा अदालत, कुछ रंग प्यार के, चमत्कार, हम सब एक है जैसे धारावाहिकों में अभिनय कर चुके है। खान गुरुवार को सुबह आठ बजे जोधपुर से पोकरण पहुंचे। यहां उन्होंने जैसलमेर रोड स्थित आशापूर्णा रेस्टोरेंट में रुककर चाय व नाश्ता किया। इस मौके पर आसकरण गोयल, मदनसिंह ने उनका गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा पोकरण के इतिहास के बारे में जानकारी दी। कुछ देर रुकने और अपने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाने के बाद खान जैसलमेर के लिए रवाना हुए।

ग्राहकों की पोलिसी प्रीमियम राशि के लाखों रूपए निजी खातो में कर दिए ट्रांसफर!
-ठगी करने के 3 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
जैसलमेर. बीमा योजना के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि गत 17 जनवरी को एसबीआइ मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक टीआर सोलंकी ने लिखित रिपोर्ट पेश की कि बीडीएम सिकन्दर खां एवं दुर्गेश त्रिपाटी ने एसबीआइ लाइफ इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर ग्राहको से प्राप्त किए 53 चेकों के जरिए ग्राहकों की पोलिसी प्रीमियम राशि को निजी खातो में ट्रांसफर कर 89,7862 रुपए का गबन किया। इस पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान सहायक उप निरीक्षक केवलदास ने शुरू किया। अनुसंधान पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. किरन कंग के निर्देशानुसार शहर कोतवाल देरावरसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में एएसआइ केवलदास मय हेड कांस्टेबल उगमसिह व कांस्टेबल जनमेत, हेमलता को शामिल किया। प्रकरण में वांछित सिकन्दर खां व खाता धारको ईश्वरलाल गर्ग एवं हवनकंवर को कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड जोधपुर से दस्तयाब कर प्रकरण में गिरफतार किया। आरोपिया की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर मामले की जांच की जा रही है।

बालिका छात्रावास से गायब बालिका दस्तयाब
जैसलमेर. बालिका छात्रावास से गायब बालिका को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। गौरतलब है कि गत 23 जनवरी की रात 9 बजे भादरिया स्थित शारदे बालिका छात्रावास से एक बालिका के गायब होने की सूचना मिलने पर लाठी थानाधिकारी बाघसिंह मय पुलिस जाब्ता ने नाकाबंदी करवाई। दो घंटे बाद ही बालिका को दस्तयाब कर लिया। पुलिस के अनुसार छात्रावास में अध्ययनरत एक बालिका आपसी मन मुटाव को लेकर आवासीय छात्रावास से निकल गई, जिसकी सूचना वार्डन द्वारा पुलिस को दी गई। इस पर तुरन्त नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए बालिका को दस्तयाब कर लिया। इस दौरान परिजन भी आ गए। बालिका को अपनी इच्छा से परिजनों के साथ भेजी गई।