
जैसलमेर. भारत – पाकिस्तान सीमा स्थित पिलर नंबर ६१६ और ६१७ के बीच बीएसएफ की १३९ वीं वाहिनी के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को पकड़ा है। घुसपैठिये का नाम मोहम्मद इकबाल बताया जा रहा है , जो पाकिस्तान के सियालकोट का रहने वाला है। बीएसएफ ने पूछताछ के बाद घुसपैठिये को रामगढ़ पुलिस को सौंप दिया है। वहां संयुक्त सुरक्षा एजेंसिया उससे पूछताछ करेगी।