5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनाया जनसंख्या दिवस

क्षेत्र छायण गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

jaisalmer news

रामदेवरा. क्षेत्र छायण गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य भंवराराम प्रजापत ने देश में बढती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एक जनजागरण रैली का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

जैसलमेर. हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाइड राजस्थान राज्य जैसलमेर की ओर से विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रैली का आयोजन किया गया। जिला ऑब्जर्वर दर्शनलाल ने बताया कि गड़ीसर चौराहे से रैली को सरोज गर्ग ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जनजागरण से संबंधित नारे लगाते हुए रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमान चौराहे से विद्यालय परिसर पहुंची। यहां रैली का समापन किया गया।

जैसलमेर. इसी तरह स्थानीय गांधी बाल मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया। उत्सव प्रभारी रंजना पुरोहित ने बढ़ती आबादी के दुष्परिणामों व सरकार की ओर से जनसंख्या नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। ललिता पंवार व माला शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। प्रधानाध्यापिका सुनीता ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संकल्प दिलाया। आरती मोयल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

दी जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणामों की जानकारी
जैसलमेर. जिले भर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बढ़ती आबादी के दुष्प्रभाव व विकास की गति को हो रहे नुकसान की जानकारी दी। इसी क्रम में गुरुवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से हनुमान चौराहा पर एक दिवसीय स्वास्थ्य मेला व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेन्द्र कुमार, विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति कविता खत्री सहित चिकित्सा अधिकारियों ने शिरकत की। इसके अलावा विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।