5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर जिले में बूथ स्तर पर दोनों राजनीतिक पार्टियों के सामने यह है चुनौती

गढ़ बचाने में इस बार आएगा जोर !-जातीय आधार और लहर का बना था बड़ा सहारा
2 min read
Google source verification
jaisalmer

Insult of Councilor husband in the Chamber of Municipal Commissioner

जैसलमेर. जैसलमेर जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों जैसलमेर और पोकरण में जिन बूथों पर भाजपा और कांग्रेस को सबसे ज्यादा वोट मिले थे, उनके सामने उस प्रदर्शन को दोहराने की इस बार बड़ी चुनौती पेश आने वाली है। गत बार के विधानसभा चुनाव में जैसलमेर में जहां भाजपा के छोटूसिंह भाटी ने कांटे की टक्कर में कांग्रेस के रूपाराम को पराजित किया था, वहीं पोकरण
विधानसभा में एक तरफा चुनाव परिणाम आया था। तब भाजपा के शैतानसिंह राठौड़ ने कांग्रेस के मोहम्मद को करीब 35 हजार वोटों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया था। जिन बूथों पर दोनों
विधानसभा चुनावों में भाजपा व कांग्रेस ने प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले बड़ी बढ़त हासिल की थी, वहां आगामी चुनाव में उनके सामने विगत प्रदर्षन को दोहराना इतना आसान नहीं होगा।
मंडराया नाराजगी का खतरा
गत चुनाव में जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने बूथ संख्या 110, 331, 6 , 29 और 152 में कांग्रेस के मुकाबले कहीं अधिक वोट हासिल किए। इनमें से एक बूथ 152 जैसलमेर शहरी क्षेत्र का है।
बाकी सभी डेलासर, हरभा, नवलसिंह की ढाणी, पूनमनगर ग्रामीण इलाकों में आए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के ये बूथ मुख्य तौर पर राजपूत बहुल मतदाताओं वाले हैं। इस बार भाजपा का दारोमदार काफी हद तक अपने समर्थक मतदाताओं के रुझान को कायम रखने पर है। हालांकि सत्ताधारी दल होने के कारण भाजपा से अपेक्षाएं खासी बढ़ गई। जैसलमेर क्षेत्र में ही कांग्रेस को बूथ नंबर 16 5, 15, 2, 4 और 5 में अच्छी खासी बढ़त मिली। ये क्षेत्र बरमसर, मीरवाला, तथा रामगढ़ में आए हुए हैं, जहां मुख्य तौर पर अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग के मतदाता हैं। कांग्रेस को रामगढ़ क्षेत्र का जिलाध्यक्ष बनाने का फायदा आगामी चुनाव में मिलने की उम्मीद है।
यह है पोकरण का गणित
पोकरण विधानसभा में साल 2013 के चुनाव में भाजपा ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। तब उसने बूथ नं. 125, 122, 8 6 , 48 व 113 में जबर्दस्त बढ़त ली।ये बूथ मुख्यत:राजपूत बहुल क्षेत्र में आए हैं। अन्य जातियों के मतदाताओं का भी भाजपा को पूरा समर्थन तब मिला था। कांग्रेस ने तब बूथ 97, 155, 90, 18 और 16 8 में भाजपा से बड़ी बढ़त प्राप्त की थी।

लोग खुश, ज्यादा वोट देंगे
भाजपा सरकार ने इतने विकास कार्य करवाए हैं कि, मतदाता इस बार और अधिक मत पार्टी के प्रत्याषियों को
देंगे। जिले के दोनों विधानसभा क्ष् ोत्रों में भाजपा को समान रूप से मतदाताओं का समर्थन मिलने वाला है।
-जुगल किशोर बोहरा, जिला प्रवक्ता भाजपा, जैसलमेर

अच्छा प्रदर्शन दोहराएंगे
कांग्रेस ने गत चुनावों में जिन बूथों पर अच्छी संख्या में मत लिए थे, वहां आगामी चुनाव में और ज्यादा सफलता प्राप्त करेगी।भाजपा राज में आमजन परेशान है, इसका लाभ भी कांग्रेस को मिलेगा।
-राजेन्द्र पुरोहित, अध्यक्ष, नगर ब्लॉक, पोकरण