5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई आयोग के सदस्य ने सुनी सफाईकर्मियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

सफाई आयोग के सदस्य सुनी समस्याएं-अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सफाई आयोग के सदस्य ने सुनी सफाईकर्मियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

पोकरण. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य महामण्डलेश्वर स्वामी सदानंद महाराज ने पोकरण पहुंचकर वाल्मीकि समाज के लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। आयोग के सदस्य सदानंद महाराज बुधवार को दोपहर पोकरण पहुंचे। उन्होंने नगरपालिका सभागार में वाल्मिकी समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने नगरपालिका कार्यालय के आगे गत 55 दिनों से धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं व मांगों को सुना। सफाईकर्मियों ने गत दिनों नगरपालिका में भर्ती किए गए सफाई कर्मचारियों को मूल पदों पर लगाने, उनसे कार्यालय के अन्य कार्य नहीं करवाने की मांग की। जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई को नवनियुक्त कर्मचारियों से सफाई का कार्य करवाने, उनके कार्य की देखरेख के लिए जमादार नियुक्त करने, अनुभव पत्रों की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए।
वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए करें कार्य
आयोग के सदस्य ने कहा कि सरकार की ओर से वाल्मीकि समाज के कल्याण व उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी कार्य योजना बनाने, समाज को विकास की मुख्यधारा जोडऩे व उनका जीवन स्तर सुधारने की बात कही। उन्होंने अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई को वाल्मीकि समाज के लिए सभाभवन का निर्माण करवाने, मोक्षधाम के लिए नि:शुल्क भूमि आवंटित करने, उसकी चारदीवारी का निर्माण करवाने, श्रमिक कार्ड व राशन कार्ड बनाने, कस्बे में निर्मित सुलभ कॉम्पलेक्स में स्थाइ कर्मचारी लगाने, महर्षि अचल महाराज के नाम से कस्बे में चौराहे या सडक़ का नामकरण करने, सफाई कर्मचारियों की वर्ष में तीन-चार बार स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार रामसिंह जोधा भी उपस्थित थे। अधिशासी अधिकारी विश्रोई ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य ने किए बाबा की समाधि के दर्शन
रामदेवरा. राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य ने बुधवार की शाम रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। सफाई आयोग के सदस्य स्वामी सदानंद महाराज बुधवार की शाम रामदेवरा पहुंचे। यहां उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा मिश्री, पताशा व नारियल का प्रसाद चढाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। यहां पहुंचने पर ग्राम पंचायत सभागार में सफाई कर्मचारियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर तहसीलदार रामसिंह जोधा, थानाधिकारी देवीसिंह सहित ग्रामीण उपस्थित थे।