4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम राजे ने रामदेवरा में की जनसभा, कहा- पोकरण में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के स्मरण में बनाया जाएगा यह स्थल

4 हजार करोड़ का तैयार होगा प्रोजेक्ट, जैसलमेर सहित छह जिलों में सुधरेगा नहरों का ढांचा
3 min read
Google source verification
CM Raje said atal shakti sthal will be built in pokaran

सीएम राजे ने रामदेवरा में की जनसभा, कहा- पोकरण में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के स्मरण में बनाया जाएगा यह स्थल

पोकरण. मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जैसलमेर सहित बाड़मेर, बाड़मेर , जोधपुर, नागौर, चूरू व गंगानगर में नहर का ढांचा बदलेगा। यहां 1 करोड़ 80 लाख हेक्टेयर भूमि में कार्य कर रहे किसानों को सिंचाई का लाभ मिल सकेेगा। उन्होंने शुक्रवार को राजस्थान गौरव यात्रा के द्वितीय चरण के अंतर्गत जोधपुर संभाग की यात्रा की शुरुआत के अवसर पर रामदेवरा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा प्रदेश की सेवा के लिए प्रदेश की जनता कोअपना परिवार मानते हुए एक मां की तरह संघर्ष करती रही है तथा आगे भी उनका संघर्ष व मेहनत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से गत पांच वर्षों में बिना किसी भेदभाव के पूरे प्रदेश में विकास कार्य करवाए गए हैं, साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश को सशक्त, प्रगतिशील व उन्नत तथा अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रदेश की आम जनता के सहयोग की जरुरत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के गत 50 माह के विकास कार्य कांग्रेस सरकार के 50 साल के कार्यों पर भारी है। प्रदेश ने हर क्षेत्र में प्रगति की है तथा राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में 26 वें नंबर पर था, जो अब दूसरे नंबर पर आ गया है एवं जनता का रुझान सरकारी स्कूलों की तरफ बढने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ के बल पर लोगों को गुमराह कर सत्ता में आती रही, लेकिन भाजपा ने जनता से जो भी वादे किए, उन्हें हमेशा पूरा किया है। इसी का परिणाम है कि प्रदेश के लोगों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां
-बाड़मेर में रिफाइनरी की स्थापना से क्षेत्र का कायाकल्प होगा तथा क्षेत्र की जनता के जीवन स्तर में सुधार होगा।
-गत पांच वर्ष पूर्व उनकी ओर से प्रदेश में 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक 17 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है।
-आरआईडीएफ योजना के अंतर्गत क्षेत्र में 14 करोड़ रुपए सडक़ों पर खर्च किए गए है।
-पोकरण-फलसूण्ड पेयजल लिफ्ट परियोजना के अंतर्गत 62 गांवों को मीठा पानी उपलब्ध करवाया गया है।
-144 करोड़ रुपए की लागत से 44 पेनोरमा का निर्माण कर देश के महापुरुषों व लोकदेवताओं के इतिहास को भावीपीढी को बताने का प्रयास किया गया है।
- 626 करोड़ रुपए खर्च कर 125 मंदिरों का विकास कार्य करवाया

पोकरण में बनेगा अटल शक्ति स्थल
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में उन्हें कारगिल में हुए शहीदों के शवों को उनके घरों तक पहुंचाने तथा शहीदों के घर-घर जाकर वीरांगनाओं से मिलने व उनके परिवारजनों को हिम्मत बंधाने का कार्य सुपुर्द किया, जो उनके लिए एक अविस्मरणीय कार्य था। पोकरण में अटल शक्तिस्थल बनाया जाना चाहिए, इसके लिए वे घोषणा करती है कि यहां शीघ्र ही अटल शक्तिस्थल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने आमसभा में जिलेभर में बारानी भूमि आवंटन के लिए आवेदन की प्रक्रिया पुन: शुरू करने व शीघ्र आवंटन करने, पूर्व सैनिकों व शहीदों के परिवारों को राजकीय सेवाओं के साथ अन्य परिलाभ देने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण लोकदेवता बाबा रामदेव की कर्मस्थली से शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने सामाजिक समरसता व साम्प्रदायिक एकता का संदेश दिया तथा वे जब भी कोई कार्य शुरू करती है, तो बाबा रामदेव की कमस्थली रामदेवरा से शुरू किया है तथा उन्हें उसमें कामयाबी भी मिली है। इससे पूर्व विधायक शैतानसिंह राठौड़ ने सभी का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मदनसिंह राजमथाई ने किया।

इन्होंने किया संबोधित
सभा के दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकारसिंह लखावत, केन्द्रीय ऊन बोर्ड के अध्यक्ष जसवंतसिंह विश्रोई, राज्यमंत्री बाबूलाल वर्मा, राजसीको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, पूर्व विधायक गुलाबसिंह रावलोत, सांगसिंह भाटी, राजेन्द्र गहलोत, मौलवी हबीबुल्ला सहित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री वी.सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नागेन्द्रसिंह पोकरण, राव भोमसिंह तंवर, राव किशोरसिंह विरमदेवरा, सरपंच भूरीदेवी मीना, पूर्व उपसरपंच नखतकंवर, अजयपालसिंह अवाय, पृथ्वीपालसिंह रावलोत, गोपालसिंह भाटी, मनोहरसिंह छायण मंच पर उपस्थित थे।