6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला कलक्टर देखी व्यवस्थाएं, कहा-अच्छी गुणवता का खाना दो

-कलक्टर ने बालिका आश्रम छात्रावास जेठवाई का किया औचक निरीक्षण
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जिला कलक्टर देखी व्यवस्थाएं, कहा-अच्छी गुणवता का खाना दो

जैसलमेर. जिला कलक्टर नमित मेहता ने बालिका आश्रम छात्रावास जेठवाई का औचक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाएं देखी। छात्रावास में अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं को देय सुविधाओं का भी उन्होंने अवलोकन किया। बालिकाओं के आवास कक्ष के साथ ही किचन व्यवस्था का भी अवलोकन किया और वहां प्रतिदिन दिए जा रहे मीनू की भी छात्रावास अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने स्टोर में उपलब्ध खाद्य सामग्री का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ओमप्रकाश भी साथ में थे। जिला कलक्टर मेहता ने छात्रावास अधीक्षक मीरा वर्मा से छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं की जानकारी ली तो बताया कि वर्तमान में 12 बालिकाएं यहां निवासरत है। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया एवं वार्डन को निर्देश दिए कि वे जितनी भी बालिकाएं उपस्थित रहती है उतनी ही बालिकाओं की नियमित उपस्थिति पंजिका में दर्ज करें। उन्होंने मीनू के अनुरूप बालिकाओं को अच्छी गुणवता की खाद्य सामग्री के साथ ही अन्य देय सुविधाओं को नियमानुसार प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने वार्डन को बालिका के आवेदन पर उन्हें अवकाश् नहीं देने को कहा, वहीं छात्रावास का नियम बना हुआ है उसी अनुरूप उसके माता-पिता के द्वारा आवेदन करने एवं उनसे भी आइडी प्राप्त कर ही बालिका को छुट्टी देने की बात कही। जिला कलक्टर ने छात्रावास में अध्ययनरत बालिकाओं की घर की तरह सार संभाल के वार्डन को निर्देश दिए और कहा कि उन सभी बालिकाओं को एक अभिभावक की तरह अपनत्व प्रदान करें ताकि उन्हें इस छात्रावास में घर जैसे माहौल का एहसास हो। उन्होंने छात्रावास की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, साथ ही यह भी हिदायत दी कि कोई भी बाहर का व्यक्ति छात्रावास अनाधिकृत रूप से प्रवेश नहीं करें। उन्होंने छात्रा दीया एवं मधु से छात्रावास में खाने के साथ ही अन्य दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तो बताया कि उन्हें सुविधा तो मिल रहीं है लेकिन खाना अच्छी गुणवता का नहीं मिलता है। इस पर जिला कलक्टर ने वार्डन को सख्त निर्देश दिए कि वे खाना बनाने वाली को पाबंद कर अच्छा खाना बालिकाओं को उपलब्ध कराएं।