
धोरों पर बिखरे लोक संस्कृति के रंग,देखें तस्वीरें...
जैसलमेर. जैसलमेर के समीप सम के रेतीले धोरों पर इन दिनों पर्यटन सीजन उफान पर दिखाई दे रही है। स्वर्णनगरी आने वाले अधिकांश सैलानी शहर भ्रमण के बाद सम के धोरों की ओर रूख कर रहे है। धोरों के पास बने रिसॉर्ट्स पर भी लोक से जुड़े कार्यक्रम का लुत्फ़ उठाने में सैलानी पीछे नहीं है। वे कैमल सफारी के बाद यहाँ लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों को सुनकर आनंद की अनुभूति करते है। यही नहीं लोक संस्कृति का जादू उनके दिल की गहराइयों में उतरकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर देता है कि वे ताल से ताल मिलाने व नृतकों के साथ थिरकने से खुद को भी नहीं रोक पाते।
Published on:
13 Nov 2018 01:09 pm
