6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन,विचार गोष्ठी में इस बात पर दिया जोर

‘सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें युवा’
2 min read
Google source verification
Congress Seva Dal did Flag salutation

कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वज वंदन,विचार गोष्ठी में इस बात पर दिया जोर

जैसलमेर. स्वर्णनगरी में कांग्रेस सेवादल की ओर से ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक खटन खां ने बताया कि कलाकार कॉलोनी की सरस्वती वाटिका में जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद भार्गव के मुख्य आतिथ्य में ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। उसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, वहीं ध्वज गीत का गायन किया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में जिले में चले आ रहे सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को सदैव बनाए रखने पर जोर दिया गया। समाजसेवी मेघराज परिहार ने बताया कि सरहदी जिले में आजादी के बाद प्रेम व भाईचारे का माहौल बना हुआ है और कांग्रेस सेवादल के भाइयों को इस माहौल को सदैव बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने चाहिए। यूथ अध्यक्ष विकास व्यास ने बताया कि आज का समय युवाओं का है और युवा वर्ग को आगे आकर साम्प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने का प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर मालमसिंह, लालदीन मेहर, प्रेम भार्गव, संजय प्रजापत, समंदर खां सोनू, पठान खां, जगदीश गर्ग, रमेश माली, मांजे खां, श्रवणसिंह बोनाडा, बरकत खां हमीरनाडा, आमिर खां, तालब खां, विपुल रावलोत, हारुण खां, शाहरुख खां, ईधन खां चीना, महेन्द्र सुथार, अर्जुन दैया, राणसिंह राठौड, फिरदौस, जैनाराम सत्याग्रही, चेतन व्यास आदि मौजूद थे।

दो घंटे तक घरों में दौड़ता रहा हाई वॉल्टेज, जले उपकरण
मोहनगढ़. कस्बे के उतरी हिस्से में पिछले कई सालों से वॉल्टेज की समस्या बनी हुई है। शनिवार रात्रि को तारों में शॉर्ट सर्किट होने के कारण अचानक से वॉल्टेज बढ़ गया। वॉल्टेज बढऩे से घरों में लगे लाखों रूपये के विद्युत उपकरण जल गए। उपभोक्ताओं को तारों में चिंगारियों के निकलने व वॉल्टेज के बढऩे की सूचना ग्रामीणों की ओर से कनिष्ठ अभियंता को दी गई। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो घण्टे तक घरों में हाई वॉल्टेज दौड़ता रहा। आखिर कार सहायक अभियंता को सूचना देने के आधा घंटे बाद बिजली को बंद किया गया। इस दौरान दो घंटे तक रहे हाई वॉल्टेज में घरों में टीवी, बल्ब, ट्यूबलाट, इंडक्शन, डिस रिसीवर, मोबाईल चार्जर, पानी की मोटर सहित अन्य विद्युत चालित यंत्र जल गए। उपभोक्ताओं को लाखों रूपयों का नुकसान उठाना पड़ा। गनीमत रही ये रही कि दो घण्टे तक दौड़े हाई वॉल्टेज की वजह से कोई जन हानि नहीं हुई। उसके बावजूद रविवार को भी इन तारों को वापिस दुरूस्त नहीं किया गया। जिसके चलते कई घरों में रविवार को दिन भर हाई वॉल्टेज का दौर जारी रहा।