6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संविधान दिवस मनाया, ली शपथ

संविधान दिवस मनाया, ली शपथ  

2 min read
Google source verification
संविधान दिवस मनाया, ली शपथ

संविधान दिवस मनाया, ली शपथ

जैसलमेर. संविधान दिवस पर जिला कलक्ट्री सभा कक्ष में कार्यक्रम हुआ, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर हरिसिंह मीना ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिकाए मूल कर्तव्यों एवं प्रमुख मूल अधिकारों के बारे जानकारी दी। इस अवसर पर संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प ग्रहण किया गया। इसी तरह युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अधीन नेहरू युवा केंद्र जैसलमेर के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत पारेवर के अधीन आदर्श ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती में पंचायत समिति जैसलमेर के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक पुरूषोत्तम कुमार के सानिध्य में गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय कबीर बस्ती प्रांगण में संविधान दिवस के उपलक्ष पर अध्यापक रमेश कुमार व एमकेजी मेमोरियल स्कूल कबीर बस्ती के प्रांगण में मनोहर लाल राठौड़, शिक्षकों, छात्रों व युवाओं को संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन को लेकर शपथ दिलाई।
यहां भी मनाया संविधान दिवस
जिला भाजपा कार्यालय में एससी मोर्चा की ओर से संविधान गौरव दिवस मनाया गया। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश पंवार ने संविधान प्रस्तावना का पाठन किया व संविधान की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया । जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सारदा ने सविधान व संगठन, पूर्व विधायक छोटूसिंह भाटी ने भाजपा सरकारों की ओर से किए गए कार्य व योजनाओं तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विक्रमसिंह नाचना ने संविधान में उल्लेखित बातों को जीवन चर्या में उतारने का सभी को आह्वान किया । जिला महामंत्री सवाईसिंह गोगली, जिला महामंत्री सुशील व्यास, जिला उपाध्यक्ष हिमताराम चौधरी, जिला मंत्री कंवराजसिह चौहान ने भी संबोधित किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन नेहरु युवा केंद्र जैसलमेर के जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायत पारेवर के अधीन आदर्श ग्रामदानी गांव कबीर बस्ती में पंचायत समिति जैसलमेर के राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक पुरूषोत्तम कुमार के सानिध्य में गांव में स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय कबीर बस्ती प्रांगण में संविधान दिवस के उपलक्ष पर अध्यापक रमेश कुमार व एमकेजी मेमोरियल स्कूल कबीर बस्ती के प्रांगण में मनोहरलाल राठौड़ द्वारा शिक्षकों ए छात्रों व युवाओं को संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई। इसी तरह अजाक जिला कार्यकारिणी जैसलमेर की ओर से संविधान दिवस के उपलक्ष में अंबेडकर पार्क में संविधान शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर अजाक जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार बारूपाल तथा समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक प्रभुराम राठौर ने संविधान की महत्ता से अवगत कराया।