5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: नाला तो बना दिया,लेकिन यह व्यवस्था नहीं करने से राहगीर हो रहे परेशान

-सडक़ किनारे जमा हो रहा दुर्गन्धयुक्त पानी से बेहाल राहगीर
2 min read
Google source verification
Construction of the gutters

Construction of the gutters, But no proper system for drainag

पोकरण. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर कस्बे से जैसलमेर जाने वाले मार्ग पर गत दिनों सडक़ निर्माण, विस्तार के दौरान नाले का निर्माण करवाया गया, लेकिन गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण पानी सडक़ किनारे जमा हो रहा है। गौरतलब है कि गत कुछ महिनों से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर सडक़ निर्माण, विस्तार, डिवाइडर निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सडक़ के दोनों तरफ नालों का भी निर्माण करवाया गया है, ताकि होटलों व दुकानों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी हो सके। नाला निर्माण के बाद दुकानों व होटलों से निकलने वाले गंदे पानी की नालियों व पाइप को भी इसमें जोड़ दिया गया है, लेकिन निकासी की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में गंदा पानी सडक़ किनारे जमा हो रहा है, जिससे दुर्गन्ध फैल रही है तथा भूखण्ड मालिकों को परेशानी हो रही है। गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण पानी सडक़ किनारे जमा हो रहा है।

‘सकारात्मक सोच से करें समस्याओं का समाधान’
-खण्ड स्तरीय पड़ौस युवा संसद कार्यक्रम
पोकरण. नेहरु युवा केन्द्र जैसलमेर के सहयोग से आदर्श युवा विकास संस्थान नाथूसर की ओर से खण्ड स्तरीय पड़ौस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अशोककुमार ने कहा कि युवा शक्ति ही देश के कर्णधार है। उन्होंने युवाओं से अपने-अपने गांवों में संसद बनाकर युवा मंडलों के माध्यम से सकारात्मक सोच के साथ ग्राम स्तर की समस्याओं के समाधान व सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार को लेकर कार्य करने की बात कही । समाजसेवी किशनलाल पालीवाल ने युवाओं से नशे की प्रवृति से दूर रहने की बात कही । हेमाराम पन्नू ने जीवन में खेल व योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मोहनराम ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में 12 युवा मंडलों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।