5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान

मोहनगढ़. कस्बे में इन दिनों एटीएम में नगदी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे में स्थित एटीएम में नगदी के नहीं होने के कारण उपभोक्ता एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

एटीएम खराब होने से उपभोक्ता परेशान

जैसलमेर/मोहनगढ़. कस्बे में इन दिनों एटीएम में नगदी नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कस्बे में स्थित एटीएम में नगदी के नहीं होने के कारण उपभोक्ता एटीएम के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है। भीषण गर्मी में एटीएम से नगदी निकालने के लिए दूर-दराज के इलाकों से उपभोक्ता पहुंच रहे है। एटीएम में पहुंचने पर पता चलता है कि एटीएम में नगदी नहीं है, वहीं पिछले कुछ दिनों से तीनों एटीएम खराब है। एटीएम के खराब होने तथा पीछे से नगदी के नहीं आने से एटीएम का संचालन नहीं हो पा रहा है। एसबीआई के शाखा प्रबंधक ओम गोपाल पुरोहित का कहना है कि एटीएम में तकनीकी खराबी आई हुई है, जिसे दुरूस्त करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। जल्दी ही एटीएम को दुरूस्त करवा दिया जाएगा। वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक नरेश कुमार सोनी का कहना है कि एटीएम में तकनीकी खराबी आई हुई है, जिसे दुरूस्त करवाने में समय लगेगा।