9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: ताले तोड़कर चुराए गहने, मामला दर्ज

ताले तोड़कर चुराए गहने, मामला दर्ज
less than 1 minute read
Google source verification
Crime: ताले तोड़कर चुराए गहने, मामला दर्ज

Crime: ताले तोड़कर चुराए गहने, मामला दर्ज

सांकड़ा थानाक्षेत्र के ओला गांव में एक घर के ताले तोड़कर आभूषण चोरी कर लेने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। सांकड़ा पुलिस के अनुसार ओला निवासी जितेन्द्रसिंह पुत्र भूपतसिंह ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसके चचेरे भाई की शादी के चलते उसका पूरा परिवार 27 नवंबर की रात चाचा के घर बंदोली में गया हुआ था। अज्ञात चोरों ने मध्यरात्रि बाद जब वापिस घर आए तो देखा कि दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो अटेचियांव अलमारी के ताले भी टूटे हुए थे। अज्ञात चोर सोने की 2 अंगूठी एक तोले की, 1 चैन 2 तोले की, 1 सिर की रखड़ी 10 आने की, कान के बाली करीब आधे तोले की, नाक की फीनी करीब 4 आने की, एक लूंग करीब 4 आने की, एक जोड़ी पांव के चांदी के कड़े करीब 40 तोला, दस जोड़ी पायजेब करीब 60 तोले, तीन जोड़ी बच्चों की पायजेब करीब 10 तोले के चुरा ले गए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच मामले की जांच थानाधिकारी आदेशकुमार यादव कर रहे है।