11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकदेवता बाबा रामदेव के मेले में श्रद्धालुओं की चहल पहल

साम्प्रदायिक एकता के प्रतीक बाबा रामदेव के 634वें मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रही। बाबा के प्रति अपनी आस्था रखने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

लोकदेवता बाबा रामदेव के मेले में श्रद्धालुओं की चहल पहल

रामदेवरा. साम्प्रदायिक एकता के प्रतीक बाबा रामदेव के 634वें मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी रही। बाबा के प्रति अपनी आस्था रखने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रदेश सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से सैंकड़ों किमी की लम्बी यात्रा कर रामदेवरा के लिए रवाना हुए पदयात्रियों के जत्थे बाबा के जयकारे लगाते रामदेवरा पहुंचने लगे है। गत दो दिनों से दर्शनार्थियों की आवक कम होने के बाद पुन: श्रद्धालुओं की आवक शुरू हुई। जिसके चलते मंदिर परिसर व बाहर तक लम्बी लाइनें लगी।
पोकरण व फलोदी रोड पर चहल पहल
गत एक पखवाड़े से गुजरात, राजस्थान के बाड़मेर, जालोर, सिरोही, पाली, हाड़ौती, मेवाड़ आंचलों से पदयात्रियों व मोटरसाइकिलों से दर्शनार्थियों की आवक होने के कारण प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे थे। गत दो दिनों से रामदेवरा-फलोदी सडक़ मार्गों पर पदयात्रियों की चहल पहल देखने को मिल रही है। कई पदयात्री छोटे छोटे समूहों में रामदेवरा पहुंचकर बाबा की समाधि के दर्शन कर रहे है। रामदेवरा-पोकरण सडक़ मार्ग पर करीब 12 किमी पर गत 20 दिनों व फलोदी मार्ग पर 40 किमी में गत दो-तीन दिनों से श्रद्धालुओं की चहल पहल लगी हुई है। गंगानगर, बीकानेर, फलोदी आदि क्षेत्रों से छोटे बड़े पदयात्री संघ इन दिनों इन मार्गों से होकर रामदेवरा पहुंच रहे है। पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगी। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा के जयकारे के साथ समाधि के दर्शन किए। मंदिर परिसर में लगी जिग जैग बेरीकेडिंग में दिन भर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रही।
बाजार में उमड़ रही भीड़
इन दिनों प्रतिदिन पहुंच रहे सैंकड़ों श्रद्धालुओं के कारण गांव में चहल पहल देखने को मिल रही है। यहां आने वाले श्रद्धालु बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर तथा प्रसाद चढाकर अमन, चैन व खुशहाली के लिए प्रार्थना कर रहे है। दर्शनों के बाद श्रद्धालु बाजार में लगी कई प्रकार की दुकानों से जमकर खरीदारी करते नजर आ रहे है। श्रद्धालु रामसरोवर, परचा बावड़ी, झूला पालना आदि का भ्रमण कर रहे है।
गर्मी व उमस से परेशानी
इन दिनों बाबा रामदेव का मेला परवान पर चल रहा है। ऐसे में भीषण गर्मी व उमस के दौरान श्रद्धालुओं का बेहाल हो रहा है। कई श्रद्धालु गर्मी के कारण गश खाकर गिर पड़ते है। भीड़ के चलते तीन से चार घंटे में दर्शन हो रहे थे। इस दौरान श्रद्धालुओं को गर्मी व उमस के कारण परेशानी हुई।