5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही डिग्गियां

क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर जलदाय विभाग की ओर से मदासर व आसपास क्षेत्र में बनाई गई डिग्गियां मरम्मत व देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
2 min read
Google source verification
damaged diggies made for drinking water

देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो रही डिग्गियां

मदासर (पोकरण). क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर जलदाय विभाग की ओर से मदासर व आसपास क्षेत्र में बनाई गई डिग्गियां मरम्मत व देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त होती जा रही है। क्षेत्र के जामेसर व सोहनपुर गांव में सार्वजनिक डिग्गियों का निर्माण करवाया गया था। इनमें एक बार भी जलापूर्ति नहीं की गई। देखरेख व मरम्मत के अभाव में डिग्गियां क्षतिग्रस्त हो गई। यहां झाडिय़ां लग चुकी है तथा सरकार की ओर से खर्च की गई राशि का भी दुरुपयोग हो रहा है एवं ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इन डिग्गियों की मरम्मत करवाने की मांग की है।

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, दो घायल
पोकरण. कस्बे से एक किमी दूर रामदेवरा रोड पर बुधवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में दो जने घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। एक बाइक पर सवार स्थानीय मंगलपुरा निवासी अशोक व्यास (58) पुत्र आसूलाल पोकरण की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान कस्बे से एक किमी दूर रामदेवरा रोड पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे अशोक व सामने से आ रहे बाइक चालक अजमेर जिलांतर्गत जोयटा निवासी संजय (19) पुत्र दीनानाथ घायल हो गए। यहां पास चल रहे रामरसोड़े में सेवा कर रहे जुगल जोशी सहित कार्यकर्ता घायल अशोक को अस्पताल लेकर आए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी सोनाराम व पायलट सवाईसिंह उज्जवल भी मौके पर पहुंची तथा घायल संजय को अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के कारण दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया।

शक्ति केन्द्र संयोजक घोषित, संभालेंगे बूथ की जिम्मेदारी
जैसलमेर. भाजपा जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने भरोसा जताया है कि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत स्थिति में है और संगठन का हर कार्य मजबूत कार्यकर्ताओं के कारण सफल हुआ है। जिले में मंडल अध्यक्षों ने बूथ कमेटियां निर्मित कर उन्हें सक्रिय कर दिया है। जिलाध्यक्ष व्यास ने बूथ सम्मेलनों की 5 सदयीय मोनेटरिंग कमेटी घोषित की, जो होने वाले बूथ सम्मेलनो का संयोजन करेंगी। जिला प्रभारी सवाईसिंह, पोकरण विधानसभा संयोजक लखसिंह भाटी, सहसंयोजक हेमसिंह ओला व जैसलमेर विधानसभा संयोजक चन्द्र प्रकाश शारडा सहसंयोजक गोपालसिंह सुल्ताना होंगे। व्यास ने बताया कि बूथ कमेटियो पर अलग अलग शक्ति केन्द्र संयोजक भी घोषित कर दिए गये है, जिन्हें बूथ की जिम्मेदारी दी जाएगी।