5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के इस गांव में खान में डूबने से एक बालिका व दो महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

-मौके पर पहुंचे लोगों ने सबसे पहले दी पत्रिका कार्यालय को सूचना
2 min read
Google source verification
pokaran news

जैसलमेर के इस गांव में खान में डूबने से एक बालिका व दो महिलाओं की मौत, देखें वीडियो

जैसलमेर. पोकरण क्षेत्र के सनावड़ा गांव में तीन महिलाओं की पानी से भरी खान में डूबने से मौत का मामला सामने आया है। दरअसल बरसात के बाद यहाँ स्थित ग्रेनाइट की खाने पानी से भरने लगी है। यहां स्थित एक पुरानी बंद पड़ी खान में गत दिनों हुई बारिश से पानी भर गया। सनावड़ा गांव स्थित ग्रेनाइट की खान में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक बालिका व दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सनावड़ा गांव में ग्रेनाइट की खानें स्थित है। यहां स्थित एक पुरानी बंद पड़ी खान में गत दिनों हुई बारिश से पानी भर गया।शुक्रवार दोपहर दो बजे एक बालिका व दो महिलाएं यहां नहाने गई थी। इस दौरान एक बालिका पानी में डूबने लगी, जिसे बचाने के चक्कर मेें साथ खड़ी दो महिलाओं भी कुछ दूर पानी में गई, लेकिन पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चली गई। ऐसे में तीनों की डूब जाने से मौत हो गई। उनके साथ नहाने के लिए गई एक बालिका के चिल्लाने पर कुछ ही दूरी पर मजदूरी कर रहे उनके परिजन, सामाजिक कार्यकर्ता पदमसिंह व मालमसिंह फौजी मौके पर पहुंचे तथा राजस्थान पत्रिका कार्यालय पोकरण में सूचना दी।पत्रिका की सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार पोकरण से गए दो तैराकों व सनावड़ा के एक तैराक ने चार घंटे तक कड़ी मेहनत कर डूबी महिलाओं बडोड़ा गांव जैसलमेर निवासी बदामी (22) पत्नी भगवाननाथ, झांफली बाड़मेर निवासी केकू (25) पत्नी ईश्वरनाथ व कोटड़ा बाड़मेर निवासी सीमा (15) पुत्री खेतनाथ को पानी से बाहर निकाला। तीनों महिलाएं व उनके परिवार सनावड़ा में खानों पर मजदूरी करते है। पुलिस के अनुसार सनावड़ा गांव में ग्रेनाइट की खानें स्थित है। यहां स्थित एक पुरानी बंद पड़ी खान में गत दिनों हुई बारिश से पानी भर गया।शुक्रवार दोपहर दो बजे एक बालिका व दो महिलाएं यहां नहाने गई थी।