6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेत से भरी ट्रोली पलटने से युवक की मौत

लाठी थाना क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बुधवार को दोपहर बाद नाडी पर खुदाई के बाद रेत से भरी टै्रक्टर ट्रोली के पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
jaisalmer news

jaisalmer news

पोकरण (जैसलमेर) . लाठी थाना क्षेत्र के खेतोलाई गांव में बुधवार को दोपहर बाद नाडी पर खुदाई के बाद रेत से भरी टै्रक्टर ट्रोली के पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुधवार को खेतोलाई नाडी पर खुदाई का कार्य चल रहा था। एक टै्रक्टर ट्रोली नाडी खुदाई की रेत भरकर बाहर निकल रही थी तथा रेत से भरी ट्रोली पर मजदूर गोमट निवासी असलम (२१) पुत्र सदीक मोहम्मद बैठा था। नाडी से बाहर निकलते समय ट्रोली असंतुुलित होकर पलटी खा गई तथा रेत के नीचे दब जाने से श्रमिक असलम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे स्थानीय राजकीय अस्पताल लाया गया यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लाठी पुलिस ने परिवारजनो की सहमति के बाद शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनो को सुपुर्द किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


मासिक कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर 13 को
जैसलमेर. कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के तत्वाधान में जिला रोजगार कार्यालय, जैसलमेर एवं प्रधान मंत्री कौशल केन्द्र, जैसलमेर के संयुक्त प्रयास से 13 जुलाई को मासिक कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता शिविर का आयोजन प्रधान मंत्री कौशल केन्द्र जैसलमेर में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।


विद्युत तारों से हादसे की आशंका
लाठी. क्षेत्र के धोलिया गांव में स्थित गोदारा बास में भोमियाजी के मंदिर के पास खेजड़ी के पेड़ से निकल रही विद्युत तारों से हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव के गोदारा बास में भोमियाजी मंदिर के पास खेजड़ी के पेड़ की टहनियों से विद्युत तारें निकल रही है।आए दिन तेज हवा, आंधी व बारिश के दौरान चिंगारियां निकलती रहती है।ऐसे में यहां हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

पूर्व विधायक ने किया गांवों का दौरा
पोकरण. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व पूर्व विधायक ने बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। कांगे्रस साइबर टीम के मोहम्मद मलिक ने बताया कि पूर्व विधायक मोहम्मद ने बुधवार को भीखोड़ाई, भणियाणा, सनावड़ा, दूध्णिया आदि गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने उन्हें पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, सडक़ आदि समस्याओं से अवगत करवाया। पूर्व विधायक ने बताया कि जुलाई माह में अभी तक बारिश नहीं होने से क्षेत्र में चारे पानी का संकट व्याप्त है।जबकि सरकार की ओर से पर्याप्त पशु शिविर व चारा डिपो नहीं खोले गए है, जो पशु शिविर शुरू किए गए है, उनकी अवधि भी 15 जुलाई को खत्म हो रही है। इसके अलावा अभी तक क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति बनी हुई है। जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।