5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीसरे दिन भी नहीं हुआ संदिग्ध वस्तु का निस्तारण

क्षेत्र के सत्याया गांव के बहादुरसिंह की ढाणी में मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु का शनिवार को तीसरे दिन भी निस्तारण नहीं हो पाया।
2 min read
Google source verification
Disposal of suspicious object

तीसरे दिन भी नहीं हुआ संदिग्ध वस्तु का निस्तारण

नाचना. क्षेत्र के सत्याया गांव के बहादुरसिंह की ढाणी में मिली बमनुमा संदिग्ध वस्तु का शनिवार को तीसरे दिन भी निस्तारण नहीं हो पाया। गौरतलब है कि बहादुरसिंह की ढाणी में हिम्मतसिंह के नलकूप के पास झाडिय़ों में गुरुवार को बमनुमा संदिग्ध वस्तु मिली थी। पुलिस की ओर से वस्तु को अपनी निगरानी में रखवाया गया है। शनिवार को भी सेना का कोई अधिकारी या जवान यहां नहीं पहुंचा। जिसके चलते संदिग्ध वस्तु का निस्तारण नहीं हो पाया। तीसरे दिन भी वस्तु का निस्तारण नहीं होने से ग्रामीणों में भय व दहशत माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां पास ही 30-40 घरों की बस्ती निवास करती है। यदि कोई विस्फोट होता है, तो जनहानि होने की आशंका बनी हुई है।

20 घंटे सीएचसी में बिजली बंद, दवाइयां खराब होने का मंडराया खतरा
मोहनगढ़. कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 घंटे बिजली बंद रहने से एकाबारगी यहां रखी दवाइयों के खराब होने की आशंका बन गई। रात भर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बिजली नहीं होने से चिकित्सालय के फ्रिज बंद रहे। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. केआर पंवार बताते हैं कि मोहनगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शुक्रवार अपराह्न चार बजे से बिजली नहीं है। चिकित्सालय में लगे फ्रीज में पोलियो, सर्पदंश, रेबीज आदि के टीकों के अलावा अन्य दवाइयां रखी जाती है। बिजली नहीं होने से यहां दवाइयां खराब होने की आशंका बन गई। इस संबंध में सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को भी जानकारी दी गई। उसके शनिवार दोपहर एक बजे के करीब बिजली बहाल हो पाई। इस संबंध में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कमल सिंह मीणा से संपर्क करने पर उन्होंने कनिष्ठ अभियंता से संपर्क कर जल्दी ही विद्युतापूर्ति सुचारू कराने की बात कही।

20 दिन से जारी रहा धरना
जैसलमेर. हरिजन (वाल्मीकि) समाज सेवा एवं विकास संस्थान जैसलमेर की ओर से अपनी मांगों को लेकर नगरपरिषद के बाहर दिया जा रहा धरना शनिवार को 20 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान समाज के बेरोजगार युवाओं व महिलाओं ने धरना स्थल पर मौजूद रहकर रोष व्यक्त किया। संस्थान के सचिव ने बताया कि शुक्रवार को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जिला शाखा ने वाल्मीकि समाज के धरने को समर्थन दिया। इस दौरान महासंघ के उपाध्यक्ष जगमालसिंह भाटी व महामंत्री भंवरलाल गर्ग ने धरना स्थल पर जाकर उनसे वार्ता की समर्थन देने की बात कही।