21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदले मौैसम के बाद पोकरण में बूंदाबांदी

- नहरी क्षेत्र में हुई बारिश
less than 1 minute read
Google source verification
बदले मौैसम के बाद पोकरण में बूंदाबांदी

बदले मौैसम के बाद पोकरण में बूंदाबांदी

पोकरण. क्षेत्र में बदलते मौसम के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। गुरुवार को कस्बे में मौसम के तीन रंग देखने को मिले। दिन चढऩे के साथ सूर्य की किरणें आग उगलने लगी। 10 बजे बाद लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया तथा भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण आमजन का बेहाल हो गया। दो बजे बाद आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और तीन बजे तक आसमान में घटाटोप बादल छा गए। साढ़े तीन बजे बाद तेज हवाएं व आंधी चली। जिससे आसमान में चारों तरफ रेत के गुब्बार छा गए। करीब चार बजे पांच मिनट तक बूंदाबांदी हुई। जिससे कस्बे की सड़कें तर हो गई और मौसम ठंडा हो गया। इसके बाद शाम तक आसमान में बादल छाए हुए थे तथा तेज हवाएं चल रही थी।
नहरी क्षेत्र में हुई बारिश
पोकरण (आंचलिक). नहरी क्षेत्र में गुरुवार को बदले मौसम के कारण तेज बारिश हुई है। गुरुवार को दिनभर की भीषण गर्मी के बाद दोपहर साढ़े तीन बजे क्षेत्र के अजासर सहित आसपास के गांवों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के साथ छतों से परनाले बहने लगे और सड़कों पर पानी जमा हो गया।
नोख. गांव में गुरुवार को चली आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ। गुरुवार को दिनभर की भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों के बाद शाम चार बजे तेज हवाओं के साथ आंधी चली। इसके बाद पांच मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली।