5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan election 2018 -परमाणु नगरी में आज चुनावी घमासान, पहले राहुल फिर आएंगे योगी

चुनाव की रणभेरी...परमाणु नगरी में आज घमासान: पहले राहुल फिर आएंगे योगी -भाजपा व कांग्रेस की आमसभाओं में रहेंगे सुरक्षा प्रबंध
2 min read
Google source verification
jaisalmer

Rajasthan election 2018 -परमाणु नगरी में आज चुनावी घमासान, पहले राहुल फिर आएंगे योगी

पोकरण. परमाणु नगरी के नाम से देश-दुनिया में विशिष्ट पहचान बना चुकी परमाणु नगरी पोकरण में सोमवार को कांग्रेस व भाजपा की दो बड़ी आमसभाएं होगी। इस दौरान हजारों की भीड़ जुटाने के दावे किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से स्थानीय राजकीय महाविद्यालय परिसर व भाजपा के स्टार प्रचारक उत्तरप्रदेश के मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जोधपुर रोड पर महासंगम स्थल पर सभा को संबोधित करेंगे।

यहां होगा चुनावी घमासान आगाज
-पोकरण के राजकीय महाविद्यालय में कांग्रेस की सभा होगी, जिसको लेकर हेलीपेड व विशाल मंच बनाया गया है।
-जोधपुर रोड पर महासंगम स्थल पर भाजपा की सभा होगी, यहां भी मंच बनाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।
-कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से रविवार की शाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
-प्रशासनिक अधिकारियों व सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों की ओर से भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा, तो भाजपा के दिग्गज नेता उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जेड प्लस सुरक्षा दी गई है। जिसको लेकर एसपीजी के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की ओर से सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। एसपीजी, पुलिस व आरएसी के पर्याप्त सुरक्षाकर्मी सभा स्थलों पर तैनात किए गए है।

पहुंचा हेलीकॉप्टर, हुआ मॉक ड्रिल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा दी गई है, जिसके अंतर्गत उनकी सुरक्षा व्यवस्थाओं की कड़ी में सभा से पूर्व मॉक ड्रिल किया गया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को दोपहर जोधपुर से हेलीकॉप्टर रवाना हुआ और पोकरण में सभास्थल पर स्थित हेलीपेड पर पहुंचा। इस दौरान एसपीजी के अधिकारियों ने हेलीपेड उतरने से लेकर राहुल गांधी के मंच तक पहुंचने का मॉक ड्रिल किया। इस मौके पर अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस भी खड़े रहे।

अस्पताल व्यवस्थाओं का भी किया निरीक्षण
कांग्रेस व भाजपा की ओर से आयोजित आमसभा स्थलोंं पर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। यहां आवश्यकतानुसार एम्बुलेंस खड़ी रहेगी। सभा स्थलों पर किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सभास्थल से राजकीय अस्पताल तक की दूरी, अस्पताल के मुख्य द्वार व अस्पताल के अंदर की आपातकाल चिकित्सा व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया। ताकि किसी भी तरह की अनहोनि व अप्रिय घटना हो जाने की स्थिति में किसी भी पीडि़त को तत्काल चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाई जा सके।