
jaisalmer news
मोहनगढ़. कस्बे की बिजली की समस्या आमजन के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। कस्बे के व्यवसाय चौपट हो रहे हैं। वहीं इस भीषण गर्मी व उमस के चलते ग्रामीणों को बेहाल कर दिया है। कस्बे में रविवार अपराह्न साढ़े चार बजे गुल हुई बिजली 42 घंटे बाद मंगलवार को बहाल हो पाई।
ऐसे में ग्रामीण परेशान हो गए। वे मुख्य बाजार से रैली निकाल कर पुलिस थाने पहुंचे, जहां पर विद्युत निगम के खिलाफ रोष जताया। इस दौरान जिला कलेक्टर के नाम मोहनगढ़ पुलिस थाने में थानाधिकारी की अनुपस्थिति में हेड कांस्टेबल जगदान चारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि कस्बे में लंबे समय से बिजली की समस्या बनी हुई है। कस्बे की बिजली दिन में तीन चार घंटे भी नहीं रह पा रही है।
इस वजह से विद्युत चालित व्यवसाय भी ठप हैं। यदि सात दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी जाती है तो ग्रामीणों व व्यापारियों की ओर से उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान नंद किशोर खत्री सचिव व्यापार मंडल मोहनगढ़, उम्मेद सिंह भाटी, अमृत गिरी गोस्वामी, इंद्र कुमार सोनी, साभान खां, कमलसिंह नरावत, विशाल खत्री, गणेश दास चांडक, कुलदीप चौधरी, बलदेव सिंह, चैनाराम ज्याणी, शांतिलाल जैन, मूलाराम माली, शिव भगवान पारीक सहित व्यापार मंडल मोहनगढ़ के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित थे।
अंतिम तिथि बढ़ाई
जैसलमेर. शहर के मिश्रीलाल सांवल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एमए राजनीतिक विज्ञान पूर्वाद्र्व में अंतिम तिथि 13 जुलाई से बढ़ाकर 23 जुलाई कर दी गई है। नोडल अधिकारी अशोक आर्य ने बताया कि इच्छुक छात्राएं 23 जुलाई ऑनलाइन आवेदन कर तिथि तक अपना आवेदन ऑनलाईन भर सकेंगी। आगामी 24 जुलाई को आवेदन पत्रों का ऑनलाईन सत्यापन होगा।
इसी तरह 25 जुलाई को अंतरिम प्रवेश सूची जारी की जाएगी। आगामी 30 जुलाई अभ्यार्थियों की ओर से मूल प्रमाण पत्रों की जांंच अंतिम तिथि 31 जुलाई को अभ्यार्थियों की ओर से ई-मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि रखी गई है। इसके बाद 1 अगस्त को प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन तथा शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
Published on:
18 Jul 2018 05:44 pm
