10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजगार उत्सव का आयोजन, सीएम ने नव नियुक्ति कार्मिकों का किया उत्साहवद्र्वन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव समारोह के दौरान नव नियुक्त कार्मिकों का उत्साहवद्र्वन किया एवं वहीं उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनसे संवाद भी किया।

less than 1 minute read
Google source verification
jsm news

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव समारोह के दौरान नव नियुक्त कार्मिकों का उत्साहवद्र्वन किया एवं वहीं उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए तथा उनसे संवाद भी किया। जिला स्तरीय रोजगार समारोह का आयोजन उत्कर्ष जैन भवन जैसलमेर में हुआ। समारोह के दौरान जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, जिला कलक्टर प्रतापसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर मुन्नीराम बागडिय़ा, यूआइटी सचिव जितेन्द्रसिंह नरुका, उपवन संरक्षक आशुतोष ओझा, नगरपरिषद आयुक्त लजपालसिंह सोढ़ा, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी नैनाराम जाणी, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामनिवास शर्मा, जिला रोजगार अधिकारी भवनी प्रताप चारण, उपनिदेशक डीओआईटी जयश्री, समाजसेवी चन्द्रप्रकाश शारदा, सवाईसिंह गोगली, कंवराजसिंह चौहान, अरुण पुरोहित, बाबूलाल शर्मा के साथ ही जिले में विभिन्न विभागों में नियुक्त कार्मिक उपस्थित थे। संवाद कार्यक्रम को ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा गया, जहां ग्रामीणों के साथ ही नव नियुक्त कार्मिकों ने भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम को उत्साह के साथ देखा। विधायक भाटी ने भी जिले में नव नियुक्त कार्मिकों को बधाई दी एवं कहा कि वे पूर्ण ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

नव नियुक्त कार्मिकों का स्वागत

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के दौरान नवनियुक्त कार्मिकों का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया गया, वहीं उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश पत्र के साथ ही लोक सेवक के कर्तव्य, दायित्व एवं अपेक्षां बुकलेट प्रदान की। मुख्यमंत्री रोजग़ार उत्सव में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 314, चिकित्सा विभाग 10, वन विभाग के 83, पशुपालन विभाग के 6, उपनिदेशक आइटीआइ के 2, समादेष्टा गृह रक्षा 3, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण कंट्रोल 2 एवं कृषि विभाग का 1 कार्मिक शामिल हुए। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं कौशल नियोजन व उद्यमिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।