5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के इस सरहदी गाँव में हुए तेज धमाके,ग्रामीणों में भय,हर कोई हैरान

नोख क्षेत्र में बुधवार रात्रि 8.45 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज से सम्पूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जैसलमेर के इस सरहदी गाँव में हुए तेज धमाके,ग्रामीणों में भय,हर कोई हैरान

जैसलमेर. नोख क्षेत्र में बुधवार रात्रि 8.45 बजे दो बार तेज धमाकों की आवाज से सम्पूर्ण क्षेत्र में सनसनी फैल गई । उसी समय आसमान में हवाई जहाज के गुजरने की भी आवाज आई । धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि घरों में खिड़की दरवाज हिल गए । धमाके बोर्डर की ओर होने से लोगों की चिंता बढ गई।पोकरण क्षेत्र में भी मंगलवार की शाम अचानक धमाके की आवाज से पोकरण कस्बा व आसपास का क्षेत्र थर्रा उठा।

धमाके से थर्राई पोकरण नगरी, हर कोई हैरान
पोकरण. क्षेत्र में मंगलवार की शाम अचानक धमाके की आवाज से पोकरण कस्बा व आसपास का क्षेत्र थर्रा उठा। धमाका इतना जोर से था कि कई लोग धमाके की आवाज के साथ घरों से बाहर आ गए। गौरतलब है कि मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे कस्बे से दक्षिण दिशा की तरफ जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज से पोकरण व आसपास क्षेत्र में लोग भयभीत हो गए तथा एक दूसरे को फोन कर धमाके के बारे में पूछने लगे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक धमाका कहा हुआ, कैसे हुआ, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी। पोकरण थानाधिकारी सुखराम विश्रोई ने बताया कि धमाके के बारे में इधर उधर पूछताछ की जा रही है, लेकिन कहीं कोई नुकसान होने के समाचार नहीं मिले है। उन्होंने अंदेशा व्यक्त करते हुए बताया कि पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में भी फायरिंग के दौरान कोई बड़े बम के फटने का धमाका हो सकता है। भणियाणा थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सवा पांच बजे भणियाणा से पूर्व दिशा की ओर से जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसको लेकर इधर उधर पूछताछ की जा रही है, लेकिन कहीं पर भी बम विस्फोट अथवा नुकसान के समाचार नहीं मिले है। धमाके की आवाज सुनकर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई तथा एजेंसियों की ओर से इधर उधर पूछताछ की जा रही है।