
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बढ़ गई चिंता,फसलों की कटाई में जुटे किसान
जैसलमेर/लाठी. मौसम विभाग की चेतावनी के बाद किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों की ओर से खराब मौसम की आशंका को देखते हुए फसलों की कटाई की जा रही है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से जिले भर में आंधी, तूफान व बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार की शाम से क्षेत्र में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने लगी। इसके बाद से ही किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। उन्हें पकी पकाई फसल के खराबे की चिंता सताने लगी है। किसान अपने खेतों में फसलों की कटाई में जुट गए है। गत दो दिनों से किसान अपने खेतों में पकी फसल की कटाई कर उनका भण्डारण कर रहे है।
आबकारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मोहनगढ़. नेहड़ाई व सुल्ताना गांवों में संचालित शराब के ठेकों पर शराब के मनमाने दाम वसूलने, रात्रि आठ बजे के बाद शराब की बिक्री करने, आवासीय घरों के पास शराब के ठेकों का संचालन करने, नहरी क्षेत्र में इनके द्वारा अवैध शराब की दुकाने चलाने को लेकर जिला आबकारी अधिकारी को ग्रामीणों ज्ञापन सौंपा है। नेहड़ाई व सुल्ताना के निवासियों दानसिंह, हाथीसिंह, भीमसिंह, स्वरूपसिंह, छगनलाल, जितेन्द्रसिंह, दुर्गसिंह, मनोहरसिंह, लीलूसिंह, प्रागाराम आदि ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बताया कि नेहड़ाई में आवासीय घरों के पास ठेका आया हुआ है। यहां पर दिन भर शराबियों जमावड़ा बना रहता था। यहां से गुजरने वाली महिलाओं व बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा शराब के मनमाने दाम भी वसूलने के साथ साथ रात्रि आठ बजे के बाद भी शराब की बिक्री जारी रहती है। सुल्ताना स्थित शराब के ठेके की भी यही स्थिति बनी हुई है।
Published on:
11 Apr 2019 11:29 pm
