शादी में पहुंचने से पहले हुआ हादसा
जनकारी के अनुसार सोमवार को पांच जने यहां रामदेवरा में अपने रिष्तेदारों के सामूहिक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे, लेकिन पोकरण से पहले कार का नियंत्रण बिगड गया और पति-पत्नी व पुत्री की एक साथ मौत शादी समारोह में पहुंचने से पहले ही हो गई। हादसे में जोधपुर निवासी जयेश ने अपनी पत्नी को खो दिया, वहीं सास-ससूर भी दुनियां छोड गए। जिस समय हादसा हुआ उस समय वह अपने जोधपुर स्थित निवास पर थे। हादसे की सूचना मिलने पर उस पर दुःखों का पहाड टूट गया।
ऐसे हुआ हादसा
जिले के पोकरण क्षेत्र के पास एक बार फिर सडक हादसे में तीन की मौत हो गई। एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार पोकरण के डेडिया के पास हुए हादसे में दो महिलाओं सहित तीन की मौत होने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रिपोर्ट के अनुसार हादसे में बाडमेर जिले के बालोतरा निवासी उतमचंद पुत्र रामनारायण सोनी, उनकी पत्नी मंजू व पुत्री जोधपुर केके काॅलोनी निवासी सोनू पत्नी जयेष सोनी की मौत हो गई, वहीं दोहिता सात वर्षीय खुष पुत्र जयेष सोनी व हाउसिंग बोर्ड बालोतरा निवासी 27 साल का जितेन्द्र पुत्र जयराम सोनी घायल हो गए। जिनका पोकरण में उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार कार के स्टेयरिंग फैल हो जाने से नियंत्रण बिगड गया और हादसा हो गया।