5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले के सरहदी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से सनसनी,फैली दहशत

नहरी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव नेतसी सरहद में स्थित बकरथला क्षेत्र में बम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जिले के सरहदी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से सनसनी,फैली दहशत

जैसलमेर. नहरी क्षेत्र में जिंदा बम मिलने से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार जिले के रामगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव नेतसी सरहद में स्थित बकरथला क्षेत्र में बम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में बताया जा रहा है कि बम काफी पुराना है और उसका खोल खुला है। हालांकि बम में बारूद भरा हुआ है। बम की लंबाई एक फीट हैे जो मोर्टार में चलाया जाता है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हो सकता है कि सेना की ओर से प्रशिक्षण के दौरान यह बम रह गया होगा। जो रेत हटने के बाद नजर आया है। फिलहाल अभी तक बम को हटाया नहीं गया है। जिससे बम को लेकर दहशत फैली हुई है।

बीएडीपी में बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता
जैसलमेर. जिले के दूरदराज सीमावर्ती गांवों में बीएडीपी के तहत बुनियादी सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2019-20 के प्रस्तावों पर विचार विमर्श के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान जिले में अनुमानत: 55 करोड़ रुपए के कार्य करवाये जाएंगे। इनके अन्तर्गत सीमा से सटे 0 से 10 किलोमीटर की परिधि वाले गावों में विभिन्न विकास कार्य के प्रस्ताव शामिल किए जाएंगे। उन्होंने तदनरूप विभिन्न विभाग अपने प्रस्ताव एक सप्ताह में प्रेषित करने के निर्देश दिए । प्रस्तावों से पूर्व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 25 प्रतिशत, सार्वजनिक निर्माण विभाग के 25 प्रतिशतत, जेवीवीएनएल के 10 प्रतिशत तथा शिक्षा व स्वास्थ्य विभागों के 5-5 प्रतिशत के कार्यों के प्रस्ताव प्रेषित किए जाएं। विधायक रूपाराम धनदेव ने नहरी क्षेत्र में कच्चे नालों को पक्का करने तथा उन्हें ऊपर से ढकने के कार्य उक्त प्रस्ताव में शामिल करने को कहा। जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने सीमावर्ती क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर पीएचइडी को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ राशि आवंटित कराने की मांग की। बैठक में प्रधान अमरदीन फकीर, उषा राठौड़, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामेश्वर मीना, अतिरिक्त जिला कलक्टर वीरेन्द्र वर्मा समेत विभिन्न विभागों जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।