5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नि:शुल्क महिला टेलर प्रशिक्षण शुरू

. एसबीआई आरसेटी द्वारा गांधी कॉलोनी में नि:शुल्क 30 दिवसीय महिला टेलर प्रशिक्षण का आगाज जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रामजीलाल मीणा, वित्तीय सलाहकार वीवी पुरोहित व आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

नि:शुल्क महिला टेलर प्रशिक्षण शुरू

जैसलमेर. एसबीआई आरसेटी द्वारा गांधी कॉलोनी में नि:शुल्क 30 दिवसीय महिला टेलर प्रशिक्षण का आगाज जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक रामजीलाल मीणा, वित्तीय सलाहकार वीवी पुरोहित व आरसेटी निदेशक जगदीश नारायण के मुख्य आतिथ्य में किया गया। एसबीआई मुख्य प्रबंधक रामजीलाल मीणा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि समयबद्ध तरीके से इस प्रशिक्षण का लाभ लेकर इसे व्यवसाय के रूप में मेहनत एवं लगन के साथ जीवन में आत्मसात करें। महिला सिलाई व्यवसाय की मांग को मद्देनजर रखते हुए स्वरोजगाार की ओर से अपने हुनर व कौषल का विकास कर पारिवारिक आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं घर के साथ स्वरोजगार में भी अच्छा कार्य कर महिला वर्ग को आगे लाने में बडी भूमिका निभा रही है। वीवी पुरोहित ने बताया कि आरसेटी की ओर से जैसलमेर क्षेेत्र में बेरोजगारों को स्वरोजगार के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रारंभ किया गया। यह प्रयास सराहनीय है। जगदीश नारायण ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को कौशल विकास का महत्व समझाया। संचालन प्रोग्राम कोर्डिनेटर ओम कंवर भाटी ने किया।