7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूंजन विकास संस्थान ने निकाली रैली, दिया यह सन्देश

गूंजन विकास संस्थान की ओर से क्षेत्र के छायण गांव में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया।

1 minute read
Google source verification
give Message of Beti Bachao Beti Padhao by rally

गूंजन विकास संस्थान ने निकाली रैली, दिया यह सन्देश

जैसलमेर . गूंजन विकास संस्थान की ओर से क्षेत्र के छायण गांव में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश दिया गया। संस्थान के अध्यक्ष जेठूसिंह चारण ने बताया कि संस्थान की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन में जागरुकता आ सके। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर गुरुवार को छायण गांव में एक रैली निकाली गई । इस दौरान ग्रामीणों को बेटी बचाने, उन्हें उच्च शिक्षा अर्जित करवाने, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया गया। उन्होंने सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी ।

सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
लाठी. स्थानीय अटल सेवा केन्द्र में गुरुवार को सुबह ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक पंचायतीराज विभाग के सचिव राकेश गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई । इस अवसर पर संबोधित करते हुए सचिव गर्ग ने बताया कि सरकार की ओर से ग्रामीणों को लाभ दिलाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना इन दिनों चलाई जा रही है । उन्होंने ग्रामीणों को आवेदन कर इस योजना का लाभ उठाने की बात कही । उन्होंने अधिकारियों को भी सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर आमजन को लाभ दिलाने के निर्देश दिए । पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी नारायण सुथार ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों व उनकी प्रगति तथा लाभान्वितों के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डॉ.विशेष थानवी, बैंक शाखा प्रबंधक उत्तल प्रभाकर, अवतारसिंह, प्रेम पालीवाल, भूरसिंह, सत्यनारायण पालीवाल, नेमीचंद दर्जी, जेठूसिंह चौहान, श्रीराम, सुंदरलाल, तनसुख देवड़ा, मीरेखां, दाऊदखां, सफी मोहम्मद, रूमालनाथ, भाईखां, लतीफखां सहित धोलिया, भादरिया, लाठी के ग्रामीण उपस्थित थे ।