धमाके से थर्राया भीखोड़ाई व बलाड़ क्षेत्र
पोकरण. भणियाणा उपखण्ड क्षेत्र के भीखोड़ाई, बलाड़ व राजमथाई के आसपास क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह कहीं हुए जोरदार धमाके से पूरा क्षेत्र थर्रा उठा। गौरतलब है कि शुक्रवार को भणियाणा क्षेत्र के राजमथाई अथवा भीखोड़ाई व बलाड़ के आसपास कहीं जोर से धमाका हुआ। धमाके से क्षेत्र थर्रा उठा तथा उसकी आवाज इतनी भारी थी कि राजमथाई से भीखोड़ाई व भणियाणा क्षेत्र के चैनपुरा, रातडिय़ा, झाबरा तक जोर से आवाज सुनाई दी। जिससे ग्रामीणों में भय व दहशत माहौल हो गया। हालांकि इस संबंध में फलसूण्ड पुलिस थाने में किसी भी व्यक्ति की ओर से नुकसान को लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया गया, न ही कहीं कोई नुकसान की जानकारी मिली है।