5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS: बिल लेना हो तो जाओ आटा चक्की! आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

-वितरण सही नहीं होने से परेशान हो रहे ग्रामीण
2 min read
Google source verification
go flour mill for get a electricity bill in mohangarh jaisalmer

go flour mill for get a electricity bill in mohangarh jaisalmer

जैसलमेर. मोहनगढ़ कस्बे में कई सालों से बिजली बिलों का वितरण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत है कि विद्युत निगम के कर्मचारियों की ओर से कभी आटा चक्की पर तो कभी चाय की थड़ी पर पटक दिए जाते है। इस वजह से सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली के बिल नहीं मिल पाते है। विद्युत निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की कथित लापरवाही से बिजली के बिल उपभोक्ताओं तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गत तीन दिन से उपभोक्ता अपने बिजली बिल आटा चक्की पर ढूंढऩे में लगे हुए है । मंगलवार को बिजली के बिल जमा करवाने का अंतिम दिन है । इस वजह से सैकड़ों उपभोक्ताओं को बिजली के बिल नहीं मिल पाते है।

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को
जैसलमेर. तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को प्रात: 10 बजे से जिला वैकल्पिक विवाद निस्तारण केन्द्र, जैसलमेर और तालुका मुख्यालय पोकरण में राजीनामा योग्य सभी प्रकार के प्रकरण व प्री लिटिगेशन प्रकरणों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण के लिए किया जाएगा। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. महेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण और प्रक्रियात्मक बाधा को दूर करने के संबंध में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आशुतोष कुमार की अध्यक्षता में नगरपरिषद्, बैंक, बीमा, श्रम विभाग, अधीक्षण अभियन्ता जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड एवं सम्बन्धित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया ।

विद्यार्थियों को मिलेंगे लेपटॉप
जैसलमेर. बाल विकास मण्डल की ओर से 3 जुलाई को विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लेप टॉप वितरित किए जाएंगे । मंडल के संरक्षक गोवद्र्धन कल्ला ने बताया कि डिम्पल पंवार कक्षा 12 विज्ञान वर्ग, हर्षवर्धनसिंह कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग तथा वनिला को कक्षा 10 में विद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ अंक हासिल करने पर कुंदनमल जैन की प्रथम पुण्यतिथि पर लेपटॉप वितरण किये जाएंगे ।