
स्वर्णनगरी में सुनहरी हुई साँझ,देखें तस्वीरें...
सुनहरी आभा ने मन मोहा : मौसम परिवर्तन के साथ ही दिनभर आसमान में बादल छाए रहते हैं। इससे मौसम में भी हल्की सर्दी का एहसास हो रहा है। यहां सुबह व शाम को लोगों को ऊनी वस्त्रों का भी उपयोग लेना पड़ रहा है। वहीं दोपहर में तापमान सामान्य रहने से मौसम सुहाना रहने लगा है। ऐसे ही शाम को सूर्यास्त के दौरान बादलों पर किरणेें पड़ी तो स्वर्णिम-सी आभा सामने आई। स्वर्णनगरी में यह सुनहरी आभा देखने वालों के लिए बेहद मनोहारी रही।
Published on:
28 Nov 2018 05:34 pm
