
धुंध में धुंधली हुई सोनार की आभा,देखें तस्वीरें...
जैसलमेर. जैसलमेर में मौसम के करवट लेने के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। शहर के मुख्य चौराहों पर अलसुबह सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। स्वर्णनगरी में सुबह आसमान में छाने वाली धुंध के कारण दूर से दिखने वाला ऐतिहासिक सोनार किला भी धुंधला नजर आ रहा है। सुबह व शाम इन दिनों शीतल हवाओं का दौर चलने से सर्दी की दस्तक का अहसास होने लगा है। हालांकि दोपहर में तल्ख़ धूप अभी भी स्थानीय बाशिंदों को चुभन का अहसास करवा रही है।
Updated on:
22 Nov 2018 05:26 pm
Published on:
22 Nov 2018 05:26 pm
