5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जर्रा-जर्रा डूबेगा नए साल के जश्न में,होटलें और रिसोर्ट्स ‘हाउसफुल’

- 2019 का बाहें फैलाकर स्वागत करने की तैयारी-होटलें और रिसोट्र्स ‘हाउसफुल’- नए साल को लेकर तैयारियां पूरी
2 min read
Google source verification
jaisalmer

जर्रा-जर्रा डूबेगा नए साल के जश्न में,होटलें और रिसोर्ट्स ‘हाउसफुल’

जैसलमेर. आगत का स्वागत करने की परम्परा का निर्वहन करते हुए नए साल 2019 में खुशी से झूमते हुए प्रवेश करने की सारी तैयारियां जैसलमेर और सम सेंडड्यून्स पर हो चुकी हैं। नए साल के मौके पर स्वर्णनगरी दुल्हन की तरह सजाई जा चुकी है। ऐतिहासिक दुर्ग समेत षहर के सभी प्रमुख स्थलों और चौराहों को रंगीन रोषनियों से सजाया गया है तो छोटी-बड़ी होटलें तथा सम के रिसोट्र्स दमक रहे हैं।देश के कोने-कोने से आए हजारों सैलानियों का जमघट लगा है। होटलों से लेकर सम और खुहड़ी के रिसोट्र्स में बीत रहे वर्ष को विदाई और नववर्ष के स्वागत के लिए आयोजनों का मंच भी जगमगा रहा है। सभी को इंतजार है तो 31 दिसम्बर की रात का, जब न्यू इयर सेलिब्रेशन की धूम फिजां में रहेगी।पर्यटन क्ष् ोत्र से जुड़े लोगों को जहां सांस लेने की फुर्सत नहीं है तो बिना पूर्व बुकिंग के स्वर्णनगरी पहुंचे सैलानियों के सामने रहने की ठौर का इंतजाम करना मुश्किल हो गया है। शहर की करीब 250 होटलों और सम के 80 रिसोट्र्स में से अधिकांश ने ‘नो-रूम’ या ‘हाउसफुल’ की तख्ती टांग दी है। पेइंग गेस्ट हाउस से लेकर डाक बंगलो, सर्किट हाउस और अन्य रेस्ट हाउसेज में भी स्थितियां इसी तरह की हैं।
रोशनी की रंगीनियों में डूबा शहर
नववर्ष के बम्पर पर्यटन सीजन के अवसर पर जैसलमेर शहर रंग-बिरंगी रोशनियों की जगमगाहट से चमक रहा है। सभी बड़ी होटलों को दिलकश अंदाज से सजाया-संवारा गया है। सम के रिसोट्र्स को भी रोशनियों की झालरों से लेकर झाड़-फानूस से सजाया गया है। विशालकाय मंच बनाए गए हैं, जहां राजस्थानी लोक गीत-संगीत और नृत्य की त्रिवेणी बहेगी, वहीं बॉलीवुड के गानों और अन्य पाश्चात्य धुनों पर थिरकने के लिए डांस फ्लोर लगाए गए हैं। जिन पर साल की आखिरी शाम को ढलते ही धमाल मचने की पूरी संभावना है।
यहां भी ग्राहकी का जोर
नववर्ष का स्वागत केक काटकर किए जाने की परम्परा विगत वर्षों के दौरान जैसलमेर में जड़ जमा चुकी है। बड़ी होटलों और रिसोट्र्स वालों ने इसके लिए स्थानीय बेकर्स के यहां विशालकाय केक के ऑर्डर बुक करवाए हैं। करीब 20 से 50 पौंड तक के इन केक को स्वादिष्ट बनाने के साथ कलात्मक ढंग से सजावट पर बेकर्स विशेष ध्यान दे रहे हैं। नए वर्ष का जश्न अपने दोस्तों व परिवारजनों के बीच मनाने का शौक रखने वाले लोगों ने भी केक के ऑर्डर बड़ी संख्या में दिए हैं। केक तैयार करने के लिए बाहर से कारीगर भी बुलाए गए हैं। इसी प्रकार नए साल पर साज-सज्जा की सामग्री और अन्य खाने-पीने की वस्तुओं की दुकानों तथा रेहड़ी वालों के यहां भी ग्राहकी का भरपूर जोर है।
सैलानियों का अपूर्व सैलाब
बीत रहे वर्ष के समापन से ठीक पहले रविवार को जैसलमेर में देश और प्रांत के विभिन्न स्थानों से सैलानी भरपूर संख्या में जुट गए हैं। उनकी संख्या सोमवार तक और बढऩे वाली है। जैसलमेर में सैलानियों के वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल छोटे पड़ गए हैं तो सोनार दुर्ग समेत तमाम दर्शनीय स्थलों पर सैलानियों का सैलाब दिख रहा है। हालांकि नए वर्ष के आगमन अवसर पर विदेशी सैलानी भी जैसलमेर पहुंच रहे हैं लेकिन उनकी तुलना में देशी पर्यटक कहीं अधिक हैं।