ट्रस्ट के कर्मचारियों की ओर से गत छ: दिनों से कार्य का बहिष्कार किया जा रहा था। तीन दिनों से कर्मचारी क्रमिक अनशन पर भी बैठे। कर्मचारी स्थनीय सदस्य एवं ट्रस्टी की ओर से अभद्र व्यवहार के विरुद्व एकजुट हुए थे और ट्रस्ट मंडल के सामने अपनी मांगे रखी थी। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह भंसाली जोधपुर, प्रबंधक ट्रस्टी एवं मंत्री डॉ. पदमचंद दासोत जयपुर एवं ट्रस्ट के पूर्व उपाध्यक्ष एवं ट्रस्टी वीरेन्द्रकुमार राखेचा दिल्ली ने जैन भवन जैसलमेर आकर कर्मचारियों के साथ वार्ता की और कर्मचारियों की विभिन्न मांगो एवं शिकायतों की सुनवाई की। ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह भंसाली ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि ट्रस्ट मंडल से जो-जो मांगे है, वे मान ली गई है और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे पुन: कार्य पर लौटे। इस पर कर्मचारियों ने अध्यक्ष की बात मानते हुए कार्य पर लौटने की घोषणा की।