14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer News: बाड़मेर से मजदूरी करने आए 25 साल के युवक की नहर में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

Jaisalmer News: जैसलमेर जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में SBS27RD के पास नहर में डूबने से 25 साल के दीपक प्रजापत की मौत हो गई। बाड़मेर के खींपर गांव निवासी दीपक मजदूरी के लिए आया था। नहर पर प्लास्टर कार्य के दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया।
2 min read
Google source verification
Jaisalmer Mohangarh Canal Accident

युवक की तलाश करते हुए (पत्रिका फोटो)

Jaisalmer Mohangarh Canal Accident: जैसलमेर के मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक प्रजापत (पुत्र पूराराम) के रूप में हुई है। वह बाड़मेर जिले के नागाणा थाना क्षेत्र के खींपर गांव का रहने वाला था। अचानक हुई मौत से युवक के परिवार और पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

काम के दौरान अचानक फिसला पैर

जानकारी के मुताबिक, दीपक मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र के सदराऊ गांव के पास पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी के नहर मरम्मत के ठेके पर मजदूरी का काम करने आया हुआ था। बुधवार शाम करीब 5:40 बजे वह एसबीएस नहर की 37 आरडी हेड के पास पटरे पर प्लास्टर का काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे नहर के गहरे और तेज बहाव वाले पानी में जा गिरा।

15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मिला शव

दीपक को नहर में डूबता देख वहां मौजूद अन्य लोगों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और पानी के तेज बहाव के बावजूद गोताखोरों ने उसी समय सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

रातभर तलाश करने के बाद आखिरकार गुरुवार सुबह करीब 9 बजे, घटनास्थल से कुछ दूरी पर (47 आरडी पर) युवक का शव बरामद हुआ। लगभग 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा पर उठे सवाल

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मोहनगढ़ अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया, जहां पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। महज 25 साल के जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही खींपर गांव में दीपक के घर पर कोहराम मच गया।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक तरफ जहां पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है, वहीं दूसरी तरफ इस घटना ने काम के दौरान मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक जिम्मेदारी और ठेकेदार कंपनी की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।