11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर: पोकरण में चलती बाइक में लगी आग, पेट्रोल पंप से निकलते ही भड़की लपटें, युवक-युवती ने भागकर बचाई जान

जैसलमेर जिले के पोकरण में चलती हुई बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक-युवती ने भागकर अपनी जान बचाई। मामला जैसलमेर रोड स्थित सांकड़ा फांटा का है।

less than 1 minute read
Google source verification
bike caught fire in Pokhran

bike caught fire in Pokhran (Patrika Photo)

पोकरण: जैसलमेर रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई। घटना सांकड़ा फांटा के पास स्थित जुबली पेट्रोल पंप के ठीक आगे हुई। बाइक सवार युवक-युवती ने समय रहते भागकर अपनी जान बचाई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक बाइक में पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही पेट्रोल पंप से आगे बढ़ा, बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकेंड में वह जलने लगी। आग की लपटें तेज होती देख बाइक सवार युवक और युवती बाइक छोड़कर भाग खड़े हुए।


कर्मचारी फायर सेफ्टी लेकर पहुंचे


घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी तुरंत फायर सेफ्टी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। अगर समय रहते आग बुझाने की कोशिश नहीं की जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। क्योंकि बाइक पेट्रोल पंप से महज कुछ मीटर की दूरी पर खड़ी थी।


मौके पर लगी लोगों की भीड़


घटना के समय मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। फिलहाल, आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।