5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन एजेंडा बैठक – जन एजेंडा पर जताई सहमति, मुद्दों पर की चर्चा

आगामी विधानसभा के लिए पत्रिका की ओर से तय किए गया जन एजेंडा से आम नागरिक जरूर सहमत होगाा, क्योंकि इसमें जिले के विकास के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया गया है। यह बात शनिवार को स्थानीय मजूदार पाड़ा में आयोजित हुई जन एजेंडा मीटिंग के संभागियों ने रखी ।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

जन एजेंडा बैठक - जन एजेंडा पर जताई सहमति, मुद्दों पर की चर्चा

जैसलमेर. आगामी विधानसभा के लिए पत्रिका की ओर से तय किए गया जन एजेंडा से आम नागरिक जरूर सहमत होगाा, क्योंकि इसमें जिले के विकास के वास्तविक मुद्दों को शामिल किया गया है। यह बात शनिवार को स्थानीय मजूदार पाड़ा में आयोजित हुई जन एजेंडा मीटिंग के संभागियों ने रखी। संभागियों ने कहा कि जिले के जन एजेंडा के रूप में तैयार रोडमैप पर चलते हुए ही जिला विकास की राह पर आगे बढ सकता है। इस दौरान संभागियों ने विस्तार से सभी मुद्दों पर चर्चा की।
इन मुद्दों पर की चर्चा
चर्चा में पेयजल व चिकित्सा के मुद्दे छाए रहा। संभागियों ने कहा कि जिला पेयजल की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में करीब 200 गांवों में पीने योग्य स्वच्छ पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा चिकित्सा व्यवस्था की खामियों पर भी बेबाकी से राय रखी गई। उन्होंनें चिकित्सा कर्मियों की कमी के बारे में भी बताया। इसके अलावा उच्च शिक्षा में फिसड्डी, छात्रों की बाहरी शहरों में पढऩे जाने की मजबूरी, पर्यटन के प्रति सरकारी उदासीनता व अतिक्रमण की समस्या का भी निदान करने की चिंता जताई।
मतदान का लिया संकल्प
बैठक में मौजूद लोगों को मतदान करने का संकल्प दिलाया गया। चर्चा में अशोक जाम, ललिता रावत, ललिता जोशी, देवीलाल पंवार, दिलीपसिंह भाटी, महेंद्रसिंह, भोमाराम नागौरा, ज्ञानसिंह गौड़, भूपेंद्रसिंह जंगा, ममता आचार्य, जिया गोयल, ललिता दैया, अनिता गर्ग, सुनीता सोलंकी, नर्मदा व्यास व डॉ. गोरधन मौजूद रहेे।