6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसाण को मिले चार नए सा’ब, दो लेंगे विदा

जैसाण को मिले चार नए सा'ब, दो लेंगे विदा

less than 1 minute read
Google source verification
जैसाण को मिले चार नए सा'ब, दो लेंगे विदा

जैसाण को मिले चार नए सा'ब, दो लेंगे विदा

जैसलमेर- सरहदी जैसलमेर जिले के प्रशासनिक अमले में बदलाव हुआ है। यहां चार नए आरएएस अधिकारी लगाए हैं, वहीं तीन को यहां से अन्यत्र लगाया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार ने शुक्रवार को पूरे सूबे के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले के बाद आरएएस अफसरों के भी ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी क्रम में सरहदी जैसलमेर जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल किया है।राज्य सरकार ने आईएएस अफसरों के तबादले के बाद आरएएस अफसरों के भी ट्रांसफर के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक कुल 225 आरएएस अधिकारियों के तबादला किए गए हैं। सूची के अनुसार नारायणसिंह चारण को मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिलापरिषद -कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्यवक, ईजीएस एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा), सुनीता चौधरी को अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त बीकानेर से सचिव नगर विकास न्यास जैसलमेर, नरेंद्र पालसिंह को राजस्व अपील अधिकारी गंगानगर से उपायुक्त उपनिवेशन विभाग जैसलमेर और अशोक कुमार को उपखंड अधिकारी दंता रामगढ़ से उपखंड अधिकारी जैसलमेर के पद पर लगाया गया है। इसी तरह अनुराग भार्गव को सचिव नगर विकास न्यास जैसलमेर से अतिरिक्त संभागीय आयुक्त कोटा और रमेश सीरवी को उपखंड अधिकारी जैसलमेर से उपखंड अधिकारी भींडर लगाया गया है।