5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर के इस क्षेत्र में एक माह में 50 हरिणों की मौत,आखिर ऐसा क्यों? जानिए पूरी खबर

-नहीं थम रहा हरिणों की मौत का सिलसिला
2 min read
Google source verification
Killed 50 deer in a month in lathi jaisalmer

Killed 50 deer in a month in lathi jaisalmer

जैसलमेर . लाठी क्षेत्र में चिंकारा हरिणों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को भी गांव में एमईएस की तारबंदी के पास श्वानों के हमले में आधा दर्जन हरिणों की मौत हो गई। गौरतलब है कि लाठी, धोलिया, भादरिया, खेतोलाई आदि वन्यजीव बाहुल्य क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में हरिण स्वच्छंद विचरण करते है। यहां आए दिन श्वानों के हमले में हरिणों की मौत हो रही है। गत एक माह में करीब 50 हरिणों की मौत हो चुकी है। जिससे वन्यजीवप्रेमियों में रोष बढता जा रहा है। सोमवार को भी गांव से पांच किमी दूर एमईएस के जलस्त्रोत पर छह हरिण पानी पीने के लिए आए। यहां हरिणों को देखते ही श्वानों ने उनका पीछा किया। हरिणों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन वे तारबंदी में उलझ गए तथा श्वानों ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर वन्यजीवप्रेमी व वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे तथा पोस्टमार्टम के बाद हरिणों का अंतिम संस्कार किया।

137 नामान्तरकरण खोले, 93 खातों का खाता दुरुस्तीकरण
जैसलमेर. राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे राजस्व लोक अदालत-न्याय आपके द्वार शिविरों के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय दव, रीवड़ी और ओला़ में राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों के अन्तर्गत तीन तहसीलों के तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों द्वारा धारा 135 के तहत कुल 137 नामान्तरकरण खोले गए और राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किए गए है। इसी प्रकार धारा 53 के तहत 08 खातों का विभाजन कर बंटवारें के प्रकरण निस्तारित किए जाकर लोगों को बहुत बडी राहत प्रदान की गई है। इन खातों के विभाजन होने से सैकड़ों लोग जहां लाभान्वित हुए, वहीं उन्हें अपनी-अपनी भूमि का असली हकदार प्रदान किया गया। शिविरों के तहत तहसीलदारों द्वारा 93 मामलों में खाता दुरस्ती के प्रकरण निस्तारित किए गए, वही शिविरों में 110 राजस्व की नकलें प्रदान की गई और 222 अन्य प्रकरण निस्तारित किए गए।

30 तक आवेदन मांगे
जैसलमेर. जिला स्तर पर बालिका एवं पोकरण ब्लॉक स्तर पर बालक-बालिका के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं के आवेदन मांगे गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. बृजलाल मीणा ने बताया कि जिला स्तर पर बालिका के लिए कक्षा 09 से उच्चतर शिक्षा ग्रहण कर रही बालिका आवेदन कर सकेगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।