5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास-बहू सम्मेलनों में जाना परिवार की खुशी का मंत्र

जिले के गांवो में मिशन परिवार विकास के तहत चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सास - बहू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।
2 min read
Google source verification
jaisalmer

सास-बहू सम्मेलनों में जाना परिवार की खुशी का मंत्र

जैसलमेर. जिले के गांवो में मिशन परिवार विकास के तहत चिकित्सा,स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सास - बहू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी गर्ग ने बताया कि गुरुवार को जिले की ऑगनवाडी नई बस्ती रामदेवरा, देवा, पूनमनगर, रातडिया गांवों में सास - बहू सम्मेलनों का आयोजन किया गया । गांव में सास - बहू सम्मेलन का आयोजन आशा सहयोगिनी के सहयोग से किया गया। डॉ. गर्ग ने बताया कि आयोजित सास - बहू सम्मेलन में उपस्थित सास - बहू के जोडो को सीमित परिवार के लाभ, लडके व लडकी के विवाह की सही आयु, विवाह के पश्चात कम से कम दो वर्ष बाद पहला बच्चा, पहले व दूसरे बच्चे में कम से कम 3 वर्ष का अंतर रखने, परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों, अंतरा इंजेक्शन व परिवार कल्याण के तहत दी जाने वाली क्षतिपूर्ति राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चोरी का मामला दर्ज
पोकरण. फलसूण्ड थानाक्षेत्र के राजमथाई के लोंगासर गांव में बुधवार की रात्रि में एक नलकूप के पास बने कमरे का ताला तोडकऱ उसमें रखे सोने चांदी के गहने चुरा ले जाने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। फलसूण्ड थानाप्रभारी गिरवरसिंह भाटी के अनुसार लोंगासर निवासी बहादुरसिंह चौधरी ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि लोंगासर गांव में उसका नलकूूप स्थित है। यहां दो कमरे बने हुए है। एक कमरे में लोहे का संदूक, जिसमें उसके गहने व नकदी रखे हुए थे। यहां 10 बोरी जीरे की भी पड़ी थी। बुधवार की रात्रि में एक बिना नंबरी सफेद बोलेरो जीप में कुछ अज्ञात चोर आए तथा जीप को सडक़ पर खड़ी कर खेत की तारबंदी लांघकर अंदर घुसे। उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा तथा यहां संदूक में रखे पांच तोला सोने के गहने, एक चांदी की पायजेब, 85 हजार रुपए नकद व जीरे की 10 बोरी चुराकर ले गए। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थानाप्रभारी भाटी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के डीसीआरबी आइटी सैल के मुकेश बीरा ने गुरुवार को मौका मुआयना किया, फुट प्रिंट लिए, मोबाइल टॉवरों के लोकेशन की डिटेल ली तथा फलसूण्ड व राजमथाइ पेट्रोलपंपोंं पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तथा चोरी की वारदात का खुलासा करने के प्रयास तेज किए।