6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय से पूर्व खुलती है शराब की दुकान

रामदेवरा गांव में संचालित हो रही शराब की दुकान समय से पूर्व ही खुल जाती है तथा यहां देर रात तक शराब का विक्रय किया जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

समय से पूर्व खुलती है शराब की दुकान

जैसलमेर/रामदेवरा. गांव में संचालित हो रही शराब की दुकान समय से पूर्व ही खुल जाती है तथा यहां देर रात तक शराब का विक्रय किया जाता है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि रामदेवरा शराबमुक्त संघर्ष समिति की ओर से निरंतर धार्मिक नगरी रामदेवरा को शराबमुक्त कर सूखाक्षेत्र घोषित करने की मांग की जा रही है, जिसको लेकर मुख्यमंत्री की ओर से रामदेवरा को सूखाक्षेत्र घोषित करने का आश्वासन भी दिया गया है। जबकि गांव में पोकरण रोड पर लगी शराब की दुकान खुलेआम आबकारी नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। शराब की दुकान सुबह आठ बजे ही खुल जाती है, जो देर रात 10-11 बजे तक खुली रहती है और शराब बेची जा रही है। आबकारी विभाग व पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण दुकानदार के हौसले बुलंद हो रहे है। आरोप है कि दुकान संचालक की ओर से अंकित मूल्य से 40-50 रुपए अधिक भी वसूल किए जा रहे है।